आज 10 :: 07 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल
10 जुलाई 2026 : आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि आज सुबह 08:16 AM तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी जो शनिवार अहले सुबह 05:22 AM तक रहेगी उसके उपरांत द्वादशी तिथि शुरू होगी। दशमी तिथि को अधूरे कार्यों को पूरा करने, धार्मिक तैयारी करने तथा संयम पूर्वक दिनचर्या अपनाने के लिए उपयुक्त माना जाता है। आज शुक्रवार है, जो माता लक्ष्मी और देवी संतोषी की उपासना के लिए विशेष माना जाता है। धन, सुख-समृद्धि, पारिवारिक सौहार्द और सौभाग्य की कामना से जुड़े धार्मिक कार्य इस दिन किए जाते हैं। आज भरणी नक्षत्र 1:15 PM तक प्रभावी रहेगा। अभिजीत मुहूर्त आज 11:37 AM से 12:31 PM तक रहेगा। इस अवधि को महत्वपूर्ण एवं मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। आज सूर्य मिथुन राशि में तथा चंद्रमा मेष राशि में स्थित हैं। आज योगिनी एकादशी और मासिक कार्तिगाई का भी विशेष संयोग बन रहा है।
आज शुक्रवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं, जो माँ लक्ष्मी को समर्पित होता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें सफेद और लाल रंग के फूल जैसे कमल या गुलाब अर्पित करना लाभदायक होता है। कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को श्वेत वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके अलावा चावल, आटा, दूध जैसी सफेद चीजों का दान करना मददगार होता है। आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा में चावल की खीर और श्रीफल अर्पित करना चाहिए। कमलगट्टे की माला से उनके नामों का जप करना भी लाभकारी होता है। लक्ष्मी वैभव व्रत करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और सभी दुख दूर हो जाते हैं। आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पश्चिम दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व शुद्ध घी अथवा शिखरन या खीर खाकर, जल से भरे कलश का शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।
योगिनी एकादशी
हर साल आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। भगवान विष्णु को समर्पित यह एकादशी 24 एकादशियों में बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, योगिनी एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है, सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन श्रद्धालु भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर निर्जला, फलाहार या सात्विक भोजन के साथ व्रत का संकल्प लेते हैं। लेकिन, एकादशी व्रत का वास्तविक फल तभी प्राप्त होता है। योगिनी एकादशी का व्रत रखने वाले व्यक्ति को हजारों ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर फल प्राप्त होता है। साथ ही अनजाने में हुए गलतियों के उलझनों से भी छुटकारा मिलता है। एकादशी तिथि धार्मिक दृष्टि से बेहद खास होता है। एकादशी पर श्रीहरि की पूजा का विशेष महत्व है। एकादशी का व्रत 100 गौ दान करने के सामन पुण्य देता है। एकादशी का व्रत जो मनुष्य करता है वो समस्त पापों से मुक्ति पाकर बैकुंठ धाम जाता है। एकादशी पर जरुरतमंदों को जल, छाता, रसीले फल दान करें। इस दिन शाम को तुलसी में दीपक लगाएं और विष्णु मंत्र का जाप करें। इस तिथि को पूरी रात भगवान विष्णु के भजन गाने चाहिए, मंत्र या आरती करनी चाहिए, इससे व्रत सफल होता है। एकादशी के दिन चावल नहीं खाना चाहिए, न ही बाल-नाखून काटें। ग्यारस वाले दिन तुलसी में जल अर्पित नहीं करना चाहिए।
आज का पंचांग : 10 जुलाई 2026,दिन: शुक्रवार युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2083 शक संवत : 1948 ऋतु : ग्रीष्म मास : आषाढ़ पक्ष: कृष्ण पक्ष सूर्योदय : 05:31 AM, सूर्यास्त : 07:22 PM तिथि : दशमी 08:16 AM तक उपरांत एकादशी नक्षत्र : भरणी 01:15 PM तक उपरांत कृत्तिका राहुकाल :10::42 AM से 12::26 PM तक चन्द्रमा : मेष राशि पर 06:44 PM तक रहेगी उसके उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा व्रत/त्यौहार : शुक्रवार व्रत, माता लक्ष्मी पूजन दिवस, योगिनी एकादशी
आज :: 10 :: 07 :: 2026 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज चंद्रमा आपके राशि के पहले भाव में दोपहर तक संचरण करेंगे उपरांत दूसरे भाव में संचरण करेंगे,आज आपके चारों ओर का वातावरण पूरी तरह से खुशनुमा रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे. आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम जैसे मूवी या डिनर पर सम्मिलित होंगे, जिससे आपके बीच प्रेम बढ़ेगा. ससुराल पक्ष का कोई खास व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है, जिससे घर में खुशी का माहौल बन जाएगा. व्यापार और नौकरी: व्यापार के क्षेत्र में आज का दिन बहुत ही अच्छा है. आप अपने व्यापार में कुछ नई योजनाओं को लागू करने की सोच सकते हैं. बस इसके लिए आपको अपने बिजनेस पार्टनर से बातचीत अवश्य कर लेनी चाहिए, ताकि कोई गलतफहमी न हो. नौकरी करने वाले लोगों को ऑफिस में किसी बड़ी परियोजना की जिम्मेदारी मिल सकती है. करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर है. पढ़ाई में आपका मन पूरी तरह लगेगा और कठिन विषयों को समझने में आसानी होगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दिन अनुकूल रहेगा. करियर के लिए आप कोई नया स्किल सीखने का विचार बना सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा. आपकी ऊर्जा का स्तर बहुत अच्छा रहेगा. बस मानसिक तनाव से दूर रहें. योग और प्राणायाम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. आर्थिक स्थिति: आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पुराने फंसे हुए पैसे वापस आने की पूरी संभावना है. आप किसी बड़ी वित्तीय योजना में निवेश करने का निर्णय ले सकते हैं, लेकिन आसपास के लोगों की सलाह पर अंधाधुंध भरोसा करने से बचें. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन के लिए दिन रोमांटिक रहेगा. आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे. अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो आज उन्हें अपने दिल की बात बताने का अच्छा समय है. उपाय: सुबह उठकर घर के मंदिर में दीपक जलाएं और गाय को हरा चारा खिलाएं. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. लकी अंक: 7 लकी रंग: नीला
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज चंद्रमा आपके राशि के द्वादश भाव में दोपहर तक संचरण करेंगे उपरांत पहले भाव में संचरण करेंगे,आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा. परिवार में आप किसी दूसरे की मदद के लिए खुद को आगे आएंगे, लेकिन लोग आपकी इस भलाई को गलत नजरों से देखते हुए आपका स्वार्थ समझ सकते हैं. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने किसी भी महत्वपूर्ण काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है, नहीं तो उसके बिगड़ने की पूरी संभावना है. छोटी-छोटी गलतियों से बचें. साथ ही, आज आपकी कुछ अपरिचित लोगों से मुलाकात होगी. करियर और शिक्षा: छात्रों को अपनी पढ़ाई में किसी भी तरह की लापरवाही से दूर रहना चाहिए, अन्यथा सिलेबस पूरा न होने की नौबत आ सकती है. करियर की दृष्टि से आज आपको अपनी प्रतिभा और कार्यकुशलता का लोहा मनवाने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में इजाफा होगा. स्वास्थ्य: आज के दिन आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा. मानसिक तनाव कम होगा, लेकिन भोजन करते समय लापरवाही न करें. हल्का और पौष्टिक खाना खाएं तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ताकि आपकी शारीरिक ऊर्जा बनी रहे. आर्थिक स्थिति: आर्थिक तौर पर दिन सामान्य रहेगा, लेकिन अपरिचित लोगों से हुई मुलाकात से कोई नया वित्तीय अवसर खुल सकता है. हालांकि, किसी भी तरह के बड़े वित्तीय निवेश में लापरवाही न करें, वरना धन हानि हो सकती है. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है. यदि आपके और आपके पार्टनर के बीच किसी बात को लेकर पिछले समय से तनाव चल रहा था, तो वह आज पूरी तरह से दूर होगा और रिश्ते में प्यार बढ़ेगा. उपाय: सुबह उठकर तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें और किसी जरूरतमंद की चुपचाप मदद करें. इससे लोगों की आपके प्रति बनी गलत धारणा (स्वार्थी होने की) दूर होगी और आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी. लकी अंक: 1 लकी रंग: पीला
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज चंद्रमा आपके राशि के एकादश भाव में दोपहर तक संचरण करेंगे उपरांत द्वादश भाव में संचरण करेंगे,आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन इसके बावजूद आपको अपने घरेलू कामों को समय पर और सुचारू रूप से निपटाने की पूरी कोशिश करनी होगी. परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको इन भागदौड़ भरे कामों में आसानी से निपटने में मदद करेगा. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने मन मुताबिक काम मिल सकता है, जिससे आपको काफी खुशी होगी और आपका उत्साह बढ़ेगा. हालांकि, ऑफिस में काम का बोझ ज्यादा रह सकता है, लेकिन आपकी मेहनत और लगन रंग लाएगी. करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन अपने अध्ययन और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने की जरूरत है. आज आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो आपके करियर को लेकर कोई बेहतरीन और अच्छी सलाह दे सकते हैं. नई तकनीकों को सीखने का मन रहेगा. स्वास्थ्य: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतना होगा. लगातार भागदौड़, थकान और तनाव के कारण शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है. संतुलित आहार लें और पानी का पर्याप्त सेवन करें. योगा और ध्यान से आपको मानसिक शांति मिलेगी. आर्थिक स्थिति: आज के दिन आपको अत्यधिक लाभ के चक्कर में कोई भी जोखिम भरा काम करने से बचना होगा. सट्टा, लॉटरी या अचानक बड़े निवेश से पूरी तरह दूर रहें. अपनी बचत पर ध्यान दें और जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें, ताकि आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहे. प्रेम जीवन: आज का दिन प्रेम जीवन के लिए बहुत अच्छा रहेगा. यदि आप किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलेंगे, तो उससे आपको बहुत खुशी होगी. यदि वह पुराना दोस्त आपका विशेष कोई है, तो आपके रिश्ते में प्यार और गर्माहट बढ़ेगी. जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा. उपाय: सुबह उठकर भगवान को जल अर्पित करें और दिनभर में किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं, इससे आपका पूरा दिन शुभ और सफल रहेगा. लकी अंक: 7 लकी रंग: पर्पल
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज चंद्रमा आपके राशि के दशम भाव में दोपहर तक संचरण करेंगे उपरांत एकादश भाव में संचरण करेंगे,आज का दिन पारिवारिक मोर्चे पर मिश्रित फल देने वाला है. एक तरफ जहां भाई-बहनों का आपको पूरा-पूरा साथ मिलेगा और उनके सहयोग से घर के कई बड़े विवाद सुलझ सकते हैं, वहीं दूसरी तरफ संतान के मनमाने व्यवहार के कारण आपको थोड़ी टेंशन रहेगी. व्यापार और नौकरी: रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है. लंबे समय से चल रही नौकरी की रुकावटें दूर हो सकती हैं. कार्यक्षेत्र में रहकर पूरी सावधानी बरतें. किसी भी काम को लेकर दूसरे लोगों पर डिपेंड ना रहें, नहीं तो कोई आपके कामों को बिगड़ने की कोशिश कर सकता है. करियर और शिक्षा: छात्रों को अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है. पढ़ाई में ध्यान भटक सकता है, इसलिए योगा और मेडिटेशन का सहारा लें. करियर के लिए आज आप कोई नई योजना बना सकते हैं. स्वास्थ्य: मानसिक तनाव के कारण आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है. संतान की वजह से होने वाली टेंशन का असर आपकी नींद पर पड़ सकता है. हल्की एक्सरसाइज और ठंडे पानी का सेवन करें. सिरदर्द या चक्कर आ सकता है, इसलिए खुद का ध्यान रखें. आर्थिक स्थिति: आज आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर ही चलना होगा, अन्यथा बजट बिगड़ सकता है. हालांकि, आपकी द्वारा बनाई गई आर्थिक योजनाएं बेहतर रहेंगी और लंबे समय के निवेश के लिए यह समय उत्तम है. धन लाभ के योग बन रहे हैं. प्रेम जीवन: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन सामान्य रहेगा. पारिवारिक तनाव का असर आपके प्रेम जीवन पर भी पड़ सकता है. अपने पार्टनर के साथ बातचीत में मधुरता बनाए रखें. जीवनसाथी को अपनी भावनाएं साझा करें. उपाय: घर में शांति बनाए रखने के लिए सुबह जल्दी उठकर भगवान हनुमान जी को सिंदूर और जल अर्पित करें. इससे कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी और संतान का व्यवहार भी सुधरेगा. लकी अंक: 5 लकी रंग: गुलाबी
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज चंद्रमा आपके राशि के नवम भाव में दोपहर तक संचरण करेंगे उपरांत दशम भाव में संचरण करेंगे,आज का दिन पारिवारिक दृष्टिकोण से बहुत शुभ और फलदायी रहने वाला है. आपकी माता जी की कोई लंबे समय से अधूरी पड़ी इच्छा आज पूरी हो सकती है, जिससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. आप अपने घर पर किसी धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं. इस आयोजन में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने आसपास रहने वाले विरोधियों से बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है. ऑफिस में आपके कुछ सहकर्मी ईर्ष्या और राजनीति के चलते आपके और आपके बॉस के बीच के रिश्तों को खराब करने की पूरी कोशिश करेंगे. ऐसे में आपको अपने काम और बातचीत पर पूरा ध्यान देना होगा. करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही राहत भरा है. पिछले कुछ समय से आपको जो बौद्धिक और मानसिक बोझ महसूस हो रहा था, आज उससे छुटकारा मिलेगा. आपका फोकस अपनी पढ़ाई और लक्ष्य के प्रति बेहतर होगा. स्वास्थ्य: मानसिक तनाव कम होने से आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा. घर पर होने वाले धार्मिक कार्यक्रम का सकारात्मक वातावरण आपको आंतरिक शांति प्रदान करेगा. बस कार्यस्थल की चुनौतियों का असर अपने शरीर पर नहीं पड़ने दें. आर्थिक स्थिति: आर्थिक तौर पर आज मिश्रित फल मिल रहे हैं. आपकी कोई बड़ी डील या सौदा फाइनल होते-होते अचानक लटक सकता है, जिससे थोड़ी निराशा हो सकती है. इसलिए धन लेन-देन और निवेश से जुड़े मामलों में जल्दबाजी बिल्कुल न करें. प्रेम जीवन: सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर आप समाज में अच्छा नाम और पहचान कमाएंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. प्रेमी जोड़ों को सलाह है कि वे किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में न आएं और एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखें. उपाय: सुबह स्नान के बाद भगवान सूर्य को जल अर्पित करें और कार्यस्थल पर अपनी कोई भी निजी बात विरोधियों से छिपाकर रखें. लकी अंक: 5 लकी रंग: सुनहरा
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज चंद्रमा आपके राशि के अष्टम भाव में दोपहर तक संचरण करेंगे उपरांत नवम भाव में संचरण करेंगे,पारिवारिक मोर्चे पर आज आपको थोड़ा संयम बरतने की जरूरत है. आज किसी भी की कही-सुनी बातों पर भरोसा न करें, क्योंकि इससे घर का माहौल खराब हो सकता है. किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचकर रहना ही आपके लिए बेहतर रहेगा. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आज आपको अपने पिताजी की सेवा के लिए अवश्य समय निकालना चाहिए. उनका आशीर्वाद आपके लिए किसी रक्षाकवच की तरह काम करेगा. व्यापार और नौकरी: कारोबार के क्षेत्र में आज का दिन शुभ रहने वाला है. आपकी योजनाएं आज बेहतर लाभ देने लगेंगी. नौकरीपेशा लोगों को भी अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. साथ ही, आज आपको कोई साइड इनकम (अतिरिक्त आय) मिलने की भी प्रबल संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. करियर और शिक्षा: छात्रों को अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है. पढ़ाई में मेहनत का भरपूर फल मिलेगा. यदि आप किसी नई स्किल सीख रहे हैं, तो उसमें आज अच्छी प्रगति दिखेगी. भटकाव से बचें और अपने करियर की दिशा में आगे बढ़ें. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज सावधानी बहुत जरूरी है. विशेषकर सड़क सुरक्षा का ध्यान रखें. आप वाहनों का प्रयोग जल्दबाजी में बिल्कुल न करें, क्योंकि अकस्मात खराबी या दुर्घटना के कारण आपको शारीरिक हानि हो सकती है. आर्थिक स्थिति: आर्थिक रूप से दिन मिला-जुला रहेगा. एक तरफ व्यापार और साइड इनकम से धन प्राप्ति होगी, वहीं दूसरी तरफ वाहनों की अचानक खराबी के कारण अनचाहा खर्चा भी बढ़ सकता है. इसलिए बजट का ध्यान रखें. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में शांति बनाए रखें. पार्टनर से मतभेद होने पर बहस के बजाय समझदारी से बात करें. किसी तीसरे व्यक्ति की गपशप पर ध्यान न दें, ताकि रिश्तों में मधुरता बनी रहे. उपाय: सुबह उठकर पिता के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें और घर के मंदिर में सरसों का तेल दीपक जलाएं. लकी अंक: 7 लकी रंग: नीला
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज चंद्रमा आपके राशि के सप्तम भाव में दोपहर तक संचरण करेंगे उपरांत अष्टम भाव में संचरण करेंगे,आज का दिन आपके परिवार के लिए बेहद खास रहने वाला है. आज आपको अपने सगे संबंधियों का पूरा लाभ मिलेगा, जिससे आपका मानसिक तनाव कम होगा. हालांकि, आपकी संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है, इसलिए उनसे प्रेमपूर्ण बातचीत करें. घर-परिवार में आप किसी नई लग्जरी चीजों की खरीदारी करने की सोचेंगे, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जाएगा. व्यापार और नौकरी: कामकाजी जीवन में आज कुछ चुनौतियां आ सकती हैं. आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे. कार्यक्षेत्र में लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आपको अधिक समय देना पड़ सकता है. व्यापारियों को सौदों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. हड़बड़ाहट में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें. करियर और शिक्षा: छात्रों को अपनी पढ़ाई में और अधिक लगन लगानी होगी. करियर के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी. किसी नई तकनीक या स्किल को सीखने का प्रयास करें, यह भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होगा. शिक्षा के क्षेत्र में धैर्य रखें. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन राहत देने वाला है. यदि परिवार में किसी सदस्य की सेहत संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक ठीक होगी. बस आपको खुद का भी ध्यान रखना है, क्योंकि काम के दबाव से सिरदर्द हो सकता है. आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा. लग्जरी वस्तुओं और उपहारों पर खर्च होने की संभावना है, लेकिन आपकी आय स्थिर है. अनावश्यक खर्चों से बचें ताकि बजट गड़बड़ न हो. प्रेम जीवन: वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ेगा. आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं, जिससे आपके रिश्तों में मिठास आएगी. उपाय: काम के तनाव को कम करने और घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए सुबह उठकर भगवान को दीपक और धूप अर्पित करें. लकी अंक: 4 लकी रंग: रुपहला
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज चंद्रमा आपके राशि के छठे भाव में दोपहर तक संचरण करेंगे उपरांत सातवें भाव में संचरण करेंगे,आज का दिन परिवार के लिए बेहद खुशहाल रहेगा. अचानक धन लाभ होने के कारण घर के माहौल में खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर अपने मनपसंद भोजन का भरपूर आनंद लेंगे. इसके अलावा, सामाजिक क्षेत्र में किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आप आगे आएंगे, जिससे परिवार में आपका सम्मान और बढ़ेगा. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज मिश्रित फल मिलने वाले हैं. नौकरी में आपके बॉस से आपके रिश्तों में कुछ कड़वाहट आ सकती है, लेकिन आपको संभलकर अपनी बात रखनी होगी. इसके बावजूद, आपके प्रमोशन को लेकर आगे बातचीत हो सकती है. व्यापारियों को आज अचानक से कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, जिससे अच्छा मुनाफा होगा. करियर और शिक्षा: करियर के लिए यह दिन अत्यंत लाभदायक रहेगा. विशेषकर अगर आप राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज आपकी छवि और निखरेगी और लोग आपकी कार्यशैली की तारीफ करेंगे. स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य सामान्य और बेहतरीन रहेगा. मनपसंद भोजन खाने से आपका मानसिक तनाव पूरी तरह दूर होगा. सुबह के समय योग और व्यायाम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा, बस अत्यधिक तैलीय भोजन से परहेज रखें. आर्थिक स्थिति: आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से अक्समात (अचानक) लाभ दिलाने वाला रहेगा. किसी पुराने निवेश या अचानक किसी स्रोत से धन प्राप्ति होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. प्रेम जीवन: आर्थिक सुख और अच्छे मूड के कारण आपका प्रेम जीवन आज बेहद मधुर रहेगा. आप अपने पार्टनर को कोई खास तोहफा दे सकते हैं, जिससे दोनों के बीच आपसी प्रेम और समझ बढ़ेगी. उपाय: सुबह काम पर जाने से पहले भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी को पीले फूल अर्पित करें. कार्यालय में अपने बॉस या बड़े अधिकारी के माथे पर टीका लगाकर उन्हें प्रणाम करें, इससे रिश्तों की कड़वाहट दूर होगी और प्रमोशन के मार्ग खुलेंगे. लकी अंक: 9 लकी रंग: नीला
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज चंद्रमा आपके राशि के पंचम भाव में दोपहर तक संचरण करेंगे उपरांत छठे भाव में संचरण करेंगे,आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए बेहद अच्छा रहने वाला है. आपके भाई-बहनों से आपकी खूब पटेगी और पुरानी कोई अनबन हो भी गई है, तो वह दूर हो सकती है. परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर आज आप किसी मनोरंजन कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं या फिर साथ में बाहर डिनर पर जा सकते हैं, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज का दिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने या कोई काम करने से बचने के लिए रहेगा. व्यापार में कोई भी बड़ा डील करने से पहले गहराई से विचार करें. आपके किसी पुराने कानूनी मामले को लेकर चिंता बनी रह सकती है, ऐसे में आपको इस बारे में अनुभवी व्यक्तियों या वकीलों से बातचीत करनी चाहिए. नौकरी में भी काम को शांति से पूरा करें. करियर और शिक्षा: आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता काफी बेहतर और सकारात्मक रहेगी. जो छात्र उच्च शिक्षा या करियर को लेकर किसी नए रास्ते पर चलने का विचार कर रहे हैं, वे आज बेहतरीन निर्णय ले सकते हैं. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. हालांकि, काम की जल्दबाजी के कारण मानसिक तनाव और चिड़चिड़ाहट हो सकती है, इसलिए मन को शांत रखें. योग और ध्यान आज आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा. आर्थिक स्थिति: आर्थिक तौर पर आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. आज किसी के कहने में आकर या बहकावे में आकर कोई भी इंवेस्टमेंट (निवेश) करने से पूरी तरह से बचना होगा. प्रेम जीवन: जीवनसाथी के साथ आज का दिन काफी अच्छा बितने वाला है. आप दोनों मिलकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते में प्यार और विश्वास और मजबूत होगा. प्रेमी जोड़ों को भी एक-दूसरे के प्रति समझदारी रखनी चाहिए. उपाय: सुबह उठकर भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और उनका ध्यान करें. इससे आपके सभी पेंचीले काम सहजता से पूरे होंगे लकी अंक: 5 लकी रंग: केसरिया
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज चंद्रमा आपके राशि के चौथे भाव में दोपहर तक संचरण करेंगे उपरांत पंचम भाव में संचरण करेंगे,आज परिवार का वातावरण काफी अनुकूल और खुशनुमा रहेगा. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम जैसे यज्ञ, पूजा या किसी शुभ अवसर का आयोजन हो सकता है. इस दौरान सभी सदस्यों के बीच प्रेम और सद्भाव बना रहेगा. आपको परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे मन में अच्छी तरह से शांति बनी रहेगी. व्यापार और नौकरी: व्यापार के क्षेत्र में आज कोई भी बड़ा बदलाव बहुत सोच-समझकर ही करें. जल्दबाजी में लिए गए निर्णय आपके लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी पूरी तरह से सतर्क रहेंगे, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि और अनुभव का इस्तेमाल करके उन्हें आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में पूरी लगन बनाए रखनी होगी. करियर और शिक्षा: किसी भी विपरीत परिस्थिति में भी आपको अपना धैर्य बनाए रखना होगा. छात्रों को पढ़ाई में ध्यान लगाने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है, लेकिन हार मानना बिल्कुल नहीं है. करियर से जुड़े किसी भी फैसले को लेकर पूरी गंभीरता बरतें. स्वास्थ्य: आज के दिन मानसिक तनाव से बचना बहुत जरूरी है. अनावश्यक चिंता और विपरीत परिस्थितियां आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल सकती हैं. सुबह की सैर और योगाभ्यास आपके लिए बेहद लाभदायक रहेगा. आर्थिक स्थिति: आज के दिन आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा. बड़े निवेश से बचकर रहें, लेकिन छोटे-मोटे कामों से अच्छा धन लाभ के अवसर बनेंगे. आर्थिक मामलों में पूरी संजीदगी बरतें. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा मिश्रित रहने वाला है. आपको अपने किसी मित्र या प्रियजन से धोखा मिल सकता है. इसलिए भावनाओं में बहकर किसी पर अंधा विश्वास न करें. रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें. उपाय: सुबह उठकर किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं, इससे आपकी सभी बाधाएं दूर होंगी और आपका दिन और भी शुभ होगा. लकी अंक: 3 लकी रंग: हरा
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज चंद्रमा आपके राशि के तीसरे भाव में दोपहर तक संचरण करेंगे उपरांत चौथे भाव में संचरण करेंगे,आज का दिन आपके लिए पारिवारिक दृष्टिकोण से अनुकूल रहने वाला है. घर का वातावरण शांत और खुशनुमा रहेगा. आप अपने वरिष्ठ सदस्यों के साथ यादगार पल व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी. हालांकि, जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है. व्यापार और नौकरी: व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहद शानदार है. आप अपने कारोबार में कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं. आज आपका दिमाग इनकम बढ़ाने के नए-नए तरीके और रणनीतियां बनाने में खूब चलेगा. नौकरीपेशा लोगों को भी अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए दिन बहुत अच्छा है. पढ़ाई में आपका पूरा ध्यान लगेगा और कठिन विषय भी आसानी से समझ आएंगे. करियर की बात करें तो, जो लोग उच्च शिक्षा या नई स्किल सीखने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें आज का दिन लाभदायक रहेगा. स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचना जरूरी है. सबसे ज्यादा ध्यान आपको अपने जीवनसाथी की सेहत पर देना होगा. उन्हें कोई असुविधा हो रही है तो तुरंत जांच कराएं और डॉक्टर से संपर्क करें. आर्थिक स्थिति: आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. पैसों की बचत होगी और रुके हुए पैसे वापस आ सकते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि प्रॉपर्टी से जुड़े किसी भी मामले में आपको अच्छा बेनिफिट मिलेगा, जिससे आर्थिक रूप से आप काफी मजबूत होंगे. प्रेम जीवन: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन सकारात्मक है. आप अपने पार्टनर के प्रति अपने प्यार को अच्छे से व्यक्त कर पाएंगे. बस पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर होने वाली चिंता को दूर करने के लिए आपको उनका हौसला बढ़ाना होगा. उपाय: सुबह के समय भगवान शिव को जल अर्पित करें तथा जीवनसाथी की अच्छी सेहत के लिए किसी जरूरतमंद या चिकित्सालय में चिकित्सा सहायता के रूप में दान करें. लकी अंक: 7 लकी रंग: हल्का पीला
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज चंद्रमा आपके राशि के दूसरे भाव में दोपहर तक संचरण करेंगे उपरांत तीसरे भाव में संचरण करेंगे,आज घर-परिवार में चल रही किसी भी समस्या को लेकर आप अपने पिताजी से खुलकर बातचीत कर सकते हैं. उनका मार्गदर्शन और अनुभव आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होगा. साथ ही, आप अपनी संतान की पढ़ाई और उनके भविष्य को लेकर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज आपकी रचनात्मक क्षमता चरम पर होगी. आप अपनी कला और नई सोच से अपने सहकर्मियों और अधिकारियों को पूरी तरह से हैरान कर देंगे. कोई भी नया निर्णय लेने से पहले आज आप सोच-समझकर कदम उठाएंगे. ऑफिस या व्यापार में रुके हुए कामों को निपटाने में आप कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और आलस्य का अंश बिल्कुल नहीं होगा. करियर और शिक्षा: जो छात्र करियर को लेकर किसी निर्णय में उलझे हुए हैं, उन्हें आज अपने गुरुजनों से सलाह लेनी चाहिए. आपकी बौद्धिक क्षमता आज काफी तेज रहेगी, जिससे पढ़ाई में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे. स्वास्थ्य: आज आप बिल्कुल ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे. कोई भी पुरानी शारीरिक परेशानी आज आपको ज्यादा परेशान नहीं करेगी. बस अपने खान-पान का ध्यान रखें और योग या व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. आर्थिक स्थिति: आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत हैं. यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो आज आप उस ऋण को उतारने की पूरी कोशिश करेंगे. कर्जे से मुक्त होने का यह समय बहुत अच्छा है. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में आज आपकी रचनात्मकता संबंधों को और भी मधुर बनाएगी. अपने पार्टनर को कोई खास सरप्राइज देकर आप उन्हें खुश कर सकते हैं, जिससे दोनों के बीच का प्यार गहरा होगा. उपाय: सुबह घर में पिता के स्थान पर दीपक जलाएं और संतान की शिक्षा में सफलता के लिए किसी जरूरतमंद को सफेद वस्तका दान करें. लकी अंक: 6 लकी रंग: ऑरेंज
कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷