गिरिडीह (Giridih)। पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचम्बा में शनिवार को वार्षिक दिवस (Anual Day) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी भोला कुमार राय, विशिष्ट अतिथि युनिसेफ समन्वयक संजय भारती व सीआरपी सदानंद प्रजापति व अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार एवं कानन किस्कू उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्रा, विद्यालय शिक्षिका स्वीटी कुमारी, तनु प्रिया एवं आगत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विधालय की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमे भारत नाटयम, संथाली एवं राजस्थानी नृत्य के अलावे देश भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर बच्चियों ने उपस्थित सबों का मन मोह लिया।
नृत्य प्रस्तुत करती बच्चियां स्वगत गान प्रस्तुत करती बच्चियां
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी भोला कुमार राय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से छात्र-छात्राओं का मानसिक व शैक्षणिक विकास में होता है। उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। जो उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है। वहीं प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र ने बच्चों में अनुशासन, संस्कार व स्वच्छता के प्रति जागरूक होने पर बल दिया। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने और अनुशासन व संस्कार सिखाने पर बल दिया।
मौके पर विद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किये छात्र-छात्राओं सिद्धि कुमारी, स्वाति कुमारी, मुकेश कुमार, प्रियांशी कुमारी, रागिनी, मुकेश, सोनम, परिधि, अनन्या एवं सुधीर को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकगण
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका माया मरियम हंसदा, पूनम कुमारी, बीएड प्रशिक्षु श्रद्धा कुमारी, नेहा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में एसएमसी सदस्यों अध्यक्ष इंदु देवी, सारिका देवी, काजल देवी, सोनी देवी, ललिता देवी, सोनी देवी, सुशीला देवी, गीता देवी, सरिता देवी, कौशल्या देवी, कमला देवी, सुशीला देवी, सीमा देवी एवं पत्रकार अख्तर इमाम समेत सैकड़ों की संख्या में अभिभावक मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें