गिरिडीह (Giridih)। जिले के बिरनी प्रखंड क्षेत्र के मनकडीहा पंचायत के मंडरखा गांव में तालाब में डूबने से एक 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जबकि दूसरे बच्चे की हालत गंभीर है। मृत बच्चे की पहचान राजू राणा के पुत्र के रूप में हुई है जबकि जितेंद्र राणा के पुत्र की हालत गंभीर है।
जानकारी के अनुसार दोनों बच्चा खेलते खेलते घर के नजदीक के तालाब के पास चला गया और तालाब में डूब गया। गांव के लोगों ने तालाब में कुछ हलचल देखा तो तालाब के पास पहुंचे। लोगों ने एक बच्चे को पानी में डूबता देखा। आनन-फानन में लोगों ने उसे तालाब से बाहर निकाल कर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले गये। इस दौरान दूसरा बच्चा तालाब में ही डूबा रहा जिसका किसी को पता नहीं चल पाया।
जब दूसरे बच्चे की मां अपने बच्चे को ढूंढना शुरू की तो किसी ने बताया कि दोनों बच्चे साथ साथ खेल रहे थे। उसके बाद लोग वापस तालाब के पास बच्चे को ढूंढने पहुंचे तो तालाब में दूसरे बच्चे का शव तैरता देखा। ग्रामीण आनन-फानन में उस बच्चे को भी निकाल इलाज हेतु अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। वहीं मृतक बच्चे के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
इस मामले भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार ने बताया की घटना की सुचना मिलते ही पुलिस की टीम गांव पहुंची और सारी वस्तु स्थिति से अवगत हुई। उन्होंने बताया कि एक बच्चे की तालाब मे डूबने से मौत हुई है। फिलहाल बच्चे के परिजन बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं कराने सम्बन्धी आवेदन देकर बच्चे के शव को अपने साथ ले गये और उसका अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में जुटे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें