गुरुवार, 18 दिसंबर 2025

टोटो और प्राइवेट गाड़ियों के पार्किंग जोन हेतु सदर एसडीएम ने किया स्थल निरीक्षण

गिरिडीह(Giridih)। शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत बिस्पुते ने गुरुवार को टोटो और प्राइवेट गाड़ियों के पार्किंग जोन हेतु स्थल निरीक्षण किया।


इस दौरान उन्होंने देखा कि झंडा मैदान रोड के आसपास एवं मुख्य सड़क के किनारे दुकान लगा लोगो द्वारा सड़क का अतिक्रमण किया गया था। जिसे उन्होंने तुरंत हंटवा सड़क को अतिक्रमण मुक्त करावाया।


सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत बिस्पुते ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने एवं टोटो और प्राइवेट गाड़ियों का पार्किंग जोन बनाने हेतु स्थल का निरीक्षण किया गया। कहा की 15 दिनों के अंदर टोटो और प्राइवेट गाड़ियों के लिए पार्किंग जोन बना दिया जायेगा। बताया कि निरीक्षण के क्रम कई सरकारी भवन में अवैध कब्जा था, उसे भी कब्जा मुक्त कराया गय। बताया कि इन भवनों में जेल परिसर संचालित कार्यालयों को शिफ्ट किया जाएगा।


इस निरीक्षण कार्यक्रम में नगर निगम के अर्बन प्लानर मंजूर आलम, नगर प्रबंधक विपिन विमल टोप्पो, यातायात इंस्पेक्टर दुगन टोपनो, शिवम कुमार, रवि वर्मा, निशांत वर्मा, अमित राय, प्रशांत कुमार, राहुल हाड़ी, छोटू रविदास, सहायक पुलिस शुभम कुमार, रामप्रसाद सहित की कई पुलिस जवान शामिल थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें