सोमवार, 2 दिसंबर 2024

रांची के नामकुम स्थित आरसीएच कार्यालय से रेस्क्यू किया गया दुर्लभ प्रजाति का सांप

रांची। राजधानी रांची के नामकुम स्थित आरसीएच कार्यालय से एक दुर्लभ प्रजाति का सांप रेस्क्यू किया गया। इस सांप ओरनेट फ्लाईंग स्नेक (तक्षक नाग) की लंबाई लगभग 3 फीट है। इस सांप को उड़ने वाला सांप भी कहा जाता है।


बताया गया कि यह सांप आरसीएच कार्यालय में दवा के कार्टून के अंदर देखा गया। सांप को देखते ही कार्यालय के कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। कर्मियों ने तत्कालपिठोरिया निवासी स्नेक रेस्क्यूवर रमेश कुमार महतो को इसकीं सूचना दी। सूचना पाकर स्नेक रेस्क्यूवर रमेश कुमार महतो  वहां पहुंचे और उन्होंने ओरनेट फ्लाईंग स्नेक (तक्षक नाग) का रेस्क्यू किया।


रमेश ने बताया कि यह सांप दुर्लभ प्रजाति का है। पूरे झारखंड में इस प्रजाति का सांप पहली बार इसे रेस्क्यू किया गया है। यह सांप ज्यादातर पठारी क्षेत्र के झाड़ीनुमा जगहों पर पाया जाता है। यह सांप 100 फीट ऊपर से नीचे जंप कर सकता है। इसलिये इसे उड़ने वाला सांप भी कहा जाता है।


यह जमीन में बहुत कम आता है। अधिकतर यह पेंड़ पर ही रहता है। इसका भोजन मुख्य रूप से छिपकली एवं कीड़े-मकौड़े हैं। यह सांप विलुप्ति के कगार पर है। यह भारत में रेयर कैटेगरी में आता है। इस सांप के जेनेटिक के बारे में रिसर्च होगा। इसलिए इसे बिरसा जैविक उद्यान को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें