गिरिडीह (Giridih)। झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पीरटांड़ एवं डुमरी प्रखण्ड कमिटी के चुनाव मंगलवार को सम्पन्न हुआ। इस निमित्त दोनों ही प्रखंडों के कर्मचारियों की बैठक हुई। जिसमें महासंघ के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह नयन, जिला अध्यक्ष अमर किशोर प्रसाद सिन्हा एवं महासंघ के संरक्षक रूपलाल महतो मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
पीरटांड़ प्रखण्ड में आहूत बैठक की अध्यक्षता प्रदीप गोस्वामी ने की। जिसमे सर्व सम्मति से प्रखण्ड कमिटी के चुनाव किया गया। जिसमें -
प्रखण्ड अध्यक्ष के पद पर : प्रदीप गोस्वामी
कार्यकारी अध्यक्ष : महेंद्र शर्मा
उपाध्यक्ष : दशरथ हेम्ब्रम,
सुनील आनंद, सोनू कुमार गुप्ता एवं
गुड़िया कुमारी
प्रखण्ड मंत्री : अविनाश कुमार
संयुक्त मंत्री : गुलाब चौधरी एवं
रेशमी उपाध्याय
प्रखण्ड कोशाध्यक्ष : मो कासिफ निर्वाचित हुए।
वहीं डुमरी प्रखण्ड में चुनाव को लेकर आहूत बैठक की अध्यक्षता इंद्रजीत महतो ने की। जिसमे सर्व सम्मति से प्रखण्ड महासंघ के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। जिसमें -
अध्यक्ष के पद पर : इंद्रजीत महतो
कार्यकारी अध्यक्ष : आनंद कुमार
उपाध्यक्ष : मुकेश कुमार, सुदर्शन पांडेय,
संजू देवी एवं शंकर ठाकुर
प्रखण्ड मंत्री : आलोक प्रियदर्शी
संयुक्त मंत्री : रामदेव राम एवं उर्मिला राणा
प्रखण्ड कोषाध्यक्ष : खुशबू कुमारी निर्वाचित हुई।
वहीं इस मौके पर डुमरी प्रखण्ड शाखा के कार्यकारिणी समिति सदस्य का भी चुनाव किया गया। जिसमें अमन नयन तेतरवे, बारिश अली, संजय ठाकुर, अमित कुमार सिन्हा, समशेर खान एवं दिनेश मोची निर्वाचित हुए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें