बुधवार, 23 जुलाई 2025

महिला से छेड़खानी करना युवक को पड़ा महंगा, हुई जम कर धुनाई, किया गया पुलिस के हवाले

गिरिडीह (Giridih)। स्थानीय झंडा मैदान में बुधवार को एक महिला के साथ छेड़खानी करना एक युवक को काफी महंगा पड़ा। महिला के भाई समेत स्थानीय लोगों ने युवक की जमकर धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।


बताया गया कि महिला अपनी दो बेटियों के साथ किसी काम से कचहरी आई थी। वह कुछ देर के लिए झंडा मैदान में बैठी थी। इसी दौरान शास्त्री नगर निवासी एक युवक ने मोबाइल से उक्त महिला की फोटो खींचना शुरू कर दिया। साथ ही उसने महिला को आपत्तिजनक गंदे गंदे इशारे भी करने लगा। परेशान महिला ने पहले आस पास के लोगों से युवक की शिकायत की। फिर अपने भाई को फोन पर सारी बातें बता उसे झंडा मैदान बुला लिया।


झंडा मैदान पहुंच महिला का भाई ने महिला के साथ छेड़खानी करने वाले युवक की जमकर धुनाई शुरू कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी युवक पर हांथ साफ करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। बाद में नगर थाना की पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस झंडा पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले गयी।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें