बुधवार, 23 जुलाई 2025

झारखण्ड हाइकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने ली चीफ जस्टिस पद की शपथ

रांची (Ranchi)। झारखण्ड हाइकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने बुधवार 23 जुलाई को चीफ जस्टिस पद की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज भवन स्थित बिरसा मंडप में न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण उपरांत राज्यपाल ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।


इसके पूर्व राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान का झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा। वहीं राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने मुख्य न्यायाधीश को शपथ ग्रहण के लिए मंच पर आमंत्रित किया।


चीफ जस्टिस के शपथ ग्रहण समारोह मे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, पूर्व न्यायाधीश, भारतीय प्रशासनिक व पुलिस सेवा के वरीय अधिकारी और झारखंड उच्च न्यायालय के पदाधिकारी व वरीय अधिवक्ता उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें