सोमवार, 3 मार्च 2025

सड़क दुर्घटना में गांडेय के दो पत्रकार घायल, एक गम्भीर, रांची रेफर

गिरिडीह(Giridih)। गिरिडीह धनबाद मुख्य मार्ग पर ताराटांड के पंडरी के समीप एक तेज रफ्तार बलेनो कार ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में बाइक सवार गांडेय के दो पत्रकार गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल पत्रकारों में गांडेय बाजार निवासी व अहिल्यापुर क्षेत्र से एक दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता प्रमोद पंडित एवं मरगोडीह निवासी एक न्यूज चैनल के संवाददाता राजू मंडल शामिल हैं। 


घटना की सूचना मिलते ही ताराटांड़ पुलिस घटनास्थल पहुंची दोनों घायलो को आनन फानन में उठाकर इलाज हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। वही पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर थाना ले गयी।


घटना के सम्बंध में इलाजरत घायल पत्रकार प्रमोद पंडित ने बताया कि वह और राजू मंडल एक बाइक पर सवार हो किसी काम से जा रहे थे। इसी बीच एक चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर उन्हें पीछे से टक्कर मार दिया। 

          घायल प्रमोद पंडित

टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी बाइक अनियंत्रित हो सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के पोल से टकरा गई और वे दोनों गिर कर घायल हो गए।


      गम्भीर रूप से घायल राजू मंडल


दोनों को इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्रमोद पंडित का इलाज जारी है। लेकिन राजू मंडल की गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज हेतु रांची रेफर कर दिया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें