मंगलवार, 13 जनवरी 2026

बाल तस्करी का शिकार होने से बचाये गए चार नाबालिग, एक बाल तस्कर गिरफ्तार

गिरिडीह (Giridih)। जस्ट रायट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोगी संगठन बनवासी विकास आश्रम, आरपीफएफ सरिया तथा आभा की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से चार नाबालिग बच्चों को बाल तस्करी के संभावित खतरे से सुरक्षित बचा लिया गया। सभी बच्चों की उम्र लगभग 3 से 8 वर्ष के बीच है। बच्चों के रेस्क्यू के दौरान टीम ने एक बाल तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर बिहार प्रदेश के जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र अंतर्गत नदीयावां गांव निवासी लालन राठौड़ का पुत्र पिंटू राठौड़ है।



बताया गया कि कोडरमा चाइल्डलाइन द्वारा बनवासी विकास आश्रम के कार्यक्रम समन्वयक उत्तम कुमार को मंगलवार सुबह बाल तस्करी की सुचना मिली। सूचना मिलते ही उत्तम ने हजारीबाग रोड रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को मामले से अवगत कराया।


 RPF की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 12365 के D–5 कोच में कार्रवाई की और चार नाबालिग बच्चों का सुरक्षित रेस्क्यू करते हुए उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान उस व्यक्ति द्वारा बच्चों के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर मामले को संदिग्ध मानते हुए आगे की कार्रवाई हेतु बाल कल्याण समिति के पास भेजा दिया। इस रेस्कीयू अभियान में उत्तम कुमार, छोटेलाल यादव, भागीरथी देवी की अहम भूमिका रही।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें