गिरिडीह (Giridih)। जिले के सरिया थाना अंतर्गत अमनारी पंचायत के बिरहोर कॉलोनी में आज पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच ठंढ से बचाव के लिए कंबल एवं अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया।
इस दौरान उन्होंने बिरहोर समुदाय के लोगों से भेंट कर उनके समस्याओं से अवगत हुए और उन्हें पुलिस की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक के साथ अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बगोदर-सरिया एवं संबंधित थाना,ओ०पी० प्रभारी भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के बाबत एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि पुलिस एवं आम जनता के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह कम्बल वितरण किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें