शनिवार, 7 मार्च 2020

सरहुल पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुये विधायक, जमकर थिरके मांदर की थाप पर

सरहुल पर्व पर शामिल हुये विधायक, मांदर की थाप पर थिरके
गिरिडीह : विधायक सुदिव्य कुमार शनिवार को सरहुल त्यौहार पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने काँधे पर मांदर टांग न केवल मांदर बजाया बल्कि मांदर की थाप पर पूरे सुर, लय और ताल के साथ थिरके भी।

कार्यक्रम के बाबत विधायक श्री सोनू ने कहा कि सरहुल का शाब्दिक अर्थ -'साल की पूजा' है, और यह पर्व धरती माता को समर्पित है। एक आदिवासी पर्व होने के बावजूद यह समाज के किसी विशेष भाग या वर्ग के लिए प्रतिबंधित नहीं है। यह पर्व सभी वर्ग व समुदाय को खुली बांहे फैला नृत्य के लिए आमंत्रित करता हैं। यह पर्व सामूहिक उत्सव का एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करता पेश करते प्रकृतिक तक प्रेम करने का संदेश देता है। 

उन्होंने कहा कि आदिवासी यह पर्व मनाने के उपरान्त ही नई फसल जैसे धान, पेड़ो के पत्ते, फल व फूल का उपयोग करते हैं। जिसके मायने हैं कि अपने से पहले प्रकृति कि चिंता करना। धन्य है ऐसी संस्कृति, आज इस संस्कृति का अनुभव कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें