21 जून को होने वाले छठे अंतराष्ट्रीय योग दिवस की पतंजलि योगपीठ गिरिडीह ने की तैयारी पूरी
गिरिडीह : छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को गिरिडीह जिले में तीन जगह सामूहिक योग दिवस मनाया जाएगा। जिसमे खंडोली में भारत स्वभिमान के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंग, न्यू रेलवे स्टेशन गिरिडीह में युवा भारत के प्रभारी रणधीर गुप्ता और श्री आरके महिला कॉलेज में जिला कार्यकारणी सदस्य सह मीडिया प्रभारी पुष्पा शक्ति के द्वारा योगाभ्यास कराया जाएगा।
खंडोली में 6:30 बजे महिला कॉलेज में सुबह 6 बजे और न्यू रेलवे स्टेशन में भी 6 बजे योग साधक को पहुँचना अनिवार्य होगा। अपने साथ एक साफ चादर, हेण्ड सैनिटाइजर साथ लेकर आना है,साथ ही मास्क लगाकर आना अनिवार्य होगा। अगर संभव हो तो सफेद ड्रेस में आवें।
इधर महिला कॉलेज और न्यू रेलवे स्टेशन में शनिवार को विश्व योग दिवस प्रोटोकॉल का ट्रेनिंग योग शिक्षिका पुष्पा शक्ति और योग शिक्षक रणधीर गुप्ता के द्वारा दी गई। जिसमे सपना रॉय, सुपर्णा मुखर्जी,संगीता सिन्हा, पुष्पलता त्रिवेदी,जया सिन्हा, आशा सिन्हा, प्रिया सिन्हा, प्रियंका शक्ति,लक्ष्मी छाया,सीमा लाल, गोविंद यादव,सतेंद्र सिंह, प्रेमचंद वर्मा , प्रकाश राज, बासुदेव प्रसाद वर्मा ,शशि कुमार प्रजापति , नितेश कुमार ,रोशन कुमार , रितिक कुमार आदि कई लोग शामिल हुए।
इस दौरान प्रशिक्षण में योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि योग करने से आंतरिक सुद्धि के साथ साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है।प्रत्येक दिन कम से कम एक घण्टा योग करने से पूरा दिन शरीर मे स्फूर्ति बनी रहती है। मन भी शांत रहता है।
अंत मे गिलवान घाटी में शहीद हुए अमर सैनिकों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही चाइनीज तथा विदेशी सामानों का बहिष्कार करने का संकल्प लिया।
वंही कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए,छोटे छोटे स्तर पर योग करने तथा भीड़ इकट्ठा न करने की अपील की है। समिति ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को घर से योग करने की सलाह दी है। नियमित योग कक्षा में 6 फीट की दूरी बनाते हुए तैयारी करने का निर्देश भी दिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें