गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह कॉलेज पुस्तकालय में कार्यरत रहे सेवानिवृत कर्मी भरत चौधरी का बीते 14 फरवरी को निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन पर सोमवार को गिरिडीह कॉलेज में एक शोक सभा आयोजित कर कॉलेज परिवार ने उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शोक सभा मे उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रख ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।
शोक सभा को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने बताया कि भरत चौधरी ने वर्ष 1971 से वर्ष 2011 तक गिरिडीह कॉलेज के पुस्तकालय में अपनी सेवा देकर सेवानिवृत्त हुए थे। कहा कि भरत चौधरी कॉलेज परिवार के एक महत्वपूर्ण सदस्य थे। उनके निधन से कॉलेज परिवार काफी मर्माहत है। उनके योगदान को कॉलेज परिवार हमेशा याद रखेगा। प्राचार्य ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
शोक सभा मे मौजूद डॉ. मृगेंद्र नारायण सिंह, प्रो धर्मेंद्र कुमार वर्मा, प्रो गुलाम समदानी, शैलेश प्रसाद, पंकज कुमार प्रियदर्शी, प्रदीप कुमार, दिवाकर रविदास, विनोद कुमार सिंह, मुहम्मद रमीज राजा, विजय ठाकुर, हीरालाल मण्डल, चित्रांश साकेत आदि ने भी शोक संवेदना व्यक्त किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें