गिरिडीह। झारखण्ड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के शनिवर को गिरिडीह आगमन पर गिरिडीह के नगर निगम संवेदक संघ ने उनका भव्य स्वागत किया।
संघ के सदस्यों ने इस मौके पर मंत्री को फूल माला पहना उनका भव्य तरीके से स्वागत किया। मौके पर सुमन राय, जीवन दास, भरत मिश्रा, मंगल सिंह, अमित नारायण देव, इनाम आलम, राजीव सिंह नीरज साव, रणधीर सिंह, प्रवीण राय, अमित गुप्ता, अफरीदी शेख, मृतुन्जय कुमार, अजय राय, महेन्द्र यादव, कंचन जी, मनीष सिन्हा, विशाल गुप्ता, सूरज साव, गोपाल लोहानी समेत कई संवेदक उपस्थित थे।
मौके पर संवेदक संघ के अध्यक्ष विकाश सिन्हा ने कहा सुदिव्य कुमार सोनू भैया पहले सिर्फ हमारे विधायक थे। इनके पांच वर्षीय कार्य शैली को देख झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूरे झारखंड में इनके कार्य से लाभ हो इसके लिए इनको मंत्री बनाया है। यह हम गिरिडीह वासियों के लिए गर्व की बात है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें