मंगलवार, 26 मार्च 2019

बिहारी बाबु 28 मार्च को थामेंगें कांग्रेस का हाथ

भाजपा के दमदार नेता शत्रुघ्न सिन्हा 28 मार्च को हो जायेंगे कांग्रेसी 



                                   थामेंगे कांग्रेस का हाथ करेंगे भाजपा के रविशंकर से मुकाबला 


 नेता सह अभिनेता बिहारी बाबु शत्रुघ्न सिन्हा अब भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामेंगे। इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि वो 28 मार्च को दिन के ग्यारह बजे दिल्ली स्थित पार्टी के कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उसके बाद वो एक अप्रैल को पटना पहुंचेंगे और प्रेस को इसकी जानकारी देंगे।

गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस ज्वाइन करने की खबरें पिछले कई दिनों से मीडिया में आ रही थीं, लेकिन इसे लेकर फैसला केंद्रीय नेतृत्व को करना था। इसीलिए देर लग रही थी। पहले भी शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि सिचुएशन चाहे जो रहे लोकेशन वही रहेगा। तो, अब शत्रुघ्न सिन्हा के सामने भाजपा नेता रविशंकर होंगे।

इससे पहले सोमवार को कांग्रेस के नेता अखिलेश सिंह ने भी साफ कर दिया था कि शत्रुघ्न सिन्हा 28 मार्च को कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। दिल्ली से पटना लौटने के दौरान पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि कल दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक थी, जिसमें फर्स्ट और सेकेंड फेज के उम्मीदवारों को तय करने के लिए बैठक बुलाई गई थी। अखिलेश सिंह ने कहा कि 28 मार्च को शत्रुघ्न सिन्हा दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होंगे।

शत्रुघ्न सिन्हा पर भाजपा नेता सुशील मोदी के ट्वीट पर अखिलेश सिंह ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा को आगे करके यह लोग भीड़ इकट्ठा करते थे और अब शत्रुघ्न सिन्हा पर टिप्पणी कर रहे हैं यह शोभा नहीं देता।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें