रविवार, 15 फ़रवरी 2026

आप खुद को भाग्यशाली समझें, आप पीएमश्री विद्यालय में पढ़ रहे हैं : डॉ अनुज कुमार

पीएमश्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय में पीएम श्री विद्यालय कन्वेंशन इवेंट का हुआ आयोजन


गिरिडीह (Giridih)। पचम्बा स्थित पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय में आज पीएम श्री विद्यालय कन्वेंशन इवेंट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के बतौर अतिथि गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अनुज कुमार बीएनएस डीएवी स्कूल के उपप्रधानाचार्य योगेश्वर शर्मा एवं पचम्बा गर्ल्स हाईस्कूल की प्रधानाचार्या समा परवीन मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ आगत अतिथियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्रा द्वारा पौधा एवं शॉल भेंट कर एवं संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।



कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक मिश्रा ने पीपीटी के माध्यम से विद्यालय की उपलब्धियां को प्रदर्शित किया। साथ ही उन्होंने विद्यालय की गतिविधियों एवं उपलब्धियां से संबंधित बातें रख सम्मानित अतिथियों से विद्यालय के विकास हेतु मार्गदर्शन की अपेक्षा किया।


मौके पर गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप खुद को भाग्यशाली समझें कि आप पीएम श्री विद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं। इस विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यवसायिक शिक्षा और बौद्धिक विकास हेतु हर तरह की गतिविधियों को आयोजित कर आपके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखने और सिर्फ पठान पाठन हेतु मोबाइल देने की अपील किया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के लिये हर तरह की पुस्तकें उपलब्ध है पुस्तको से ही पढ़ाई करने पर बल दिया। इस दौरान उन्होंने बालिका शिक्षा एवं व्यवसायिक शिक्षा के साथ नई शिक्षा नीति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान किया।


वहीं बीएनएस डीएवी स्कूल के उप प्रधानाचार्य योगेश्वर शर्मा ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यालय लगातार फाइव स्टार प्राप्त कर रहा है। छात्र-छात्राऐं यहां अच्छी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने अभिभावको से अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील किया ताकि बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर संस्कारवान बन सकें।


जबकि पचम्बा गर्ल्स हाईस्कूल की प्रधानाचार्या समा परवीन ने अपने सम्बोधन में कहा कि यहां के छात्र-छात्राएं अनुशासन और स्वच्छता के प्रति सजग रहते हैं। अभिभावक भी अपने बच्चों के प्रति सजग रहे और बच्चे को नियमित विद्यालय भेजें। उन्होंने कहा कि यह पीएम श्री विद्यालय है यहां सरकार की ओर से आधुनिक और तकनीकी शिक्षा की सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी।


कार्यक्रम को विद्यालय की शिक्षिका तनु प्रिया, स्वीटी कुमारी, माया मरियम हांसदा, पूनम कुमारी ने भी संबोधित की। कार्यक्रम में एसएमसी सदस्य इंदु देवी, ललिता देवी, सोनी देवी, काजल देवी, सरिता देवी, सोनी देवी, गीता देवी सहित बाल संसद की प्रीति कुमारी, सुलेखा कुमारी, बालवीर, सौम्या, स्वाति, मुस्कान, सुहानी मानवी सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें