शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025

एसडीएम ने किया दो अवैध माइका गोदाम सील, एक करोड़ से अधिक का माइका जब्त, कारोबारियों में हड़कंप

गिरिडीह (Giridih)। अवैध माइका कारोबारियों के खिलाफ खोरीमहुआ के अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन और एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम ने जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के केवटाटांड में स्थित दो अवैध माइका गोदाम में छापेमारी कर करीब एक करोड़ से अधिक की माइका के साथ मिलर मशीन जब्त किया है।


एसडीएम अनिमेष रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि केवटाटांड स्थित एक स्कूल के बगल में अवैध रूप से माइका गोदाम संचालित है। उक्त सूचना के आलोक में यह कार्रवाई की गई। बताया कि कार्रवाई के दौरान करीब 4000 से अधिक बोरा माइका के साथ माइका मिलर मशीन को जब्त किया गया है। 


एसडीएम खोरीमहुआ ने बताया कि इस मामले में संबंधित माफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी दल में तिसरी के बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे।


पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा गुप्त सूचना के आलोक में की गयी इस कार्रवाई से माइका के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें