शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025

कुएं में तैरता मिला नवजात का शव, पुलिस जुटी जांच पड़ताल में

गिरिडीह (Giridih)। जिले के बिरनी प्रखण्ड क्षेत्र के मंझलाडीह गांव स्थित एक कुएं में शुक्रवार को एक नवजात शिशु का शव तैरता मिला। कुएं में नवजात का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। वहीं यह मामला जंगल मे लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गयी। खबर सुन काफी संख्या में आस पास के लोगों की भीड़ कुएं के समीप जुट गई।


सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंझीलाडीह पंचायत के मुखिया सत्येंद्र राउत ने तत्काल घटना की सूचना भरकट्टा ओपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी अमन कुमार सिंह सदल बल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से नवजात के शव कुएं से निकलवा उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने की तैयारी में जुट गये।


वहीं नवजात शिशु किसका है ? क्या यह किसी बिन ब्याही माँ का बच्चा है? क्या शिशु की हत्या की गई है? या फिर उसे जानबूझ कर फैंका गया है? यह सब बातें अब तक रहस्य बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं नवजात की इस निर्दयता पूर्वक की गई हत्या से गांव के लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। लोगों ने उस निर्दयी माँ को काफी भला बुरा कहते हुए उसे काफी कोश रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इस जघन्य गुनाह करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें