इलाज करा ठीक हो घर लौटा युवक, पुनः रिपोर्ट आया पाॅजिटिव, गांव में मचा हड़कंप
बगोदर/ गिरिडीह : बगोदर प्रखंड के माहुरी गांव के एक युवक कोरोना पाॅजिटिव होने कारण रांची रिम्स मे इलाज करा एक सप्ताह पूर्व अपने घर वापस लौटा। उस वक्त उसका रिपोर्ट निगेटिव बताया गया था। 13वें दिन में उसकी दूसरी रिपोर्ट में उसे पुनः पाॅजिटिव पाया गया। युवक की रिपोर्ट पुनः पाॅजिटिव आने से पूरे गांव में हफकम्प मच गया।
इसकी सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमा भी काफी रेस हो गया। प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा ने कोरोना संक्रमित युवक को आनन फानन गिरिडीह कोविड अस्पताल लाकर शिफ्ट किया।
इस बीच प्रशासन ने पूरे माहुरी गांव को सील कर धारा 144 लगा दिया। गांव में दण्डाधिकारी नियुक्त कर पूरे गांव को सैनिटाइज किया जा रहा है तथा माइकिंग से प्रचार प्रसार कर लोगों को घर मे रहने अपील की गई।
बताते चले कि उक्त युवक 13 मई को मुम्बई से लौटा था और उसका तबियत खराब था। पेट संबंधी बिमारी से ग्रसित था। जिसे ईलाज हेतु मेदांता अस्पताल रांची ले गया था जहां उसका रिपोर्ट पाॅजिटिव आया था।जिसके बाद उसे रांची रिम्स ईलाज के लिए भेजा गया था। जहां उसका रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद घर भेज दिया था। दुसरा रिपोर्ट पुनः पाॅजिटिव आया।
वहीं माहुरी गांव को सील कर दिया गया। मौके पर बगोदर सरिया एसडीओ रामकुमार मंडल, एसडीपीओ बिनोद कुमार महतो, बीडीओ रवीन्द्र कुमार, सीओ एके ओझा, थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह समेत प्रशासनिक महकमा के अन्य लोग मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें