गिरिडीह (Giridih)। जिले के बिरनी प्रखंड के बाराडीह पंचायत के पिपराडीह टोला में पूर्व विधायक कॉ बिनोद सिंह के प्रयास से बिजली का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया।ट्रांसफार्मर के लग जाने से इलाके के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है। गुरुवार को इलाके में ढोल नगाड़े के साथ बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया।
ट्रांसफार्मर उद्धघाटन के मौके पर माले प्रखंड सचिव शेखर शरण दास, मुखिया सहदेव यादव, माले नेता इजरायल अंसारी, पंसस मंजूर अंसारी, तेजनी देवी, अरुणा देवी, रीना देवी, क्रांति देवी, राजकुमार दास, अजय साव समेत काफी संख्या में स्थानीय महिला पुरुष उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें