गिरिडीह (Giridih)। जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के हरलाडीह गांव में गुरुवार को आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक चारो बाश्के है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन दिन पूर्व चारो बाश्के का पुत्र बबलू बाश्के का सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल बबलू का धनबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां वह कोमा में है। इलाज में भारी खर्च आ रहा था। आर्थिक रूप से कमजोर चारो बाश्के बेटे के इलाज हेतु रुपये की व्यवस्था नहीं कर पा रही था। जिससे वह काफी तनाव में थे। इसी तनाव में चारो बाश्के ने गुरुवार को यह कदम उठा लिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड़ पुलिस मौके पर पहुंचीऔर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें