गुरुवार, 15 जनवरी 2026

तेज रफ्तार ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत, एक गंभीर

गिरिडीह (Giridih)। जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छोटकी खरगडीहा–बेंगाबाद मुख्य मार्ग पर पेसराटांड़ के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार सवारियों से भरी ऑटो पलट गई। हादसे में पिपराटांड गांव निवासी सतीश कुमार नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसी गांव के अमित कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।


बताया गया कि दोनों युवक हजारीबाग में रहकर इंटर की पढ़ाई कर रहे थे और गिरिडीह से ऑटो के द्वारा हजारीबाग लौट रहे थे। दुर्घटना में ऑटो में सवार अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह सदलबल घटनास्थल पहुंचे और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। वहीं घायल युवक को इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें