गिरिडीह (Giridih)। उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज खेल एवं पर्यटन संवर्धन विभाग के तहत क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने खेल एवं पर्यटन विभाग की योजनाओं की स्थिति एवं प्रगति की जानकारी ली। साथ ही खेल एवं पर्यटन विभाग को प्राप्त आवंटन एवं व्यय की समीक्षा की।
मौके पर उपायुक्त ने पर्यटन स्थलों पर विकास कार्यों, सफाई, सौंदर्यीकरण को समय पर पूरा करने, खेल सामग्री वितरण, फुटबॉल स्टेडियमों के निर्माण और स्थानीय खेल सुविधाओं (पे-एंड-प्ले मोड) को बेहतर बनाने हेतु विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। ताकि पर्यटकों और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिले।
बैठक के दौरान उन्होंने जिले में पर्यटन स्थलों के विकास की दिशा में चल रहे कार्यों, चिन्हित स्थलों पर आधारभूत संरचनाओं का विकास तेजी लाने को कहा ताकि अधिक से अधिक पर्यटक आकर्षित हो सकें। वहीं युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने हेतु पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं नियमित रूप से आयोजित करने का खेल विभाग को निर्देश दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें