गिरिडीह (Giridih)। इन्नरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा स्थानीय वृद्धाश्रम में निवास कर रहे वृद्धों के साथ मकर संक्रांति का पर्व अत्यंत उत्साह के साथ मनाया। क्लब अध्यक्षा कविता राजगढ़िया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बुजुर्गों के बीच तिलकुट, तिल, चूड़ा, फल, मिठाइयाँ और कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।
साथ ही बुजुर्गों के साथ मिलकर पतंगबाजी का भी आनंद लिया। इस अवसर पर पीडीसी (PDC) पूनम सहाय, क्लब सदस्या संगीता सिन्हा, विभूति रंजना, सुमन गौरीसरिया, सुनीता बरनवाल आदि ने बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें