बुधवार, 9 सितंबर 2026

लायन्स क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट एवं कोयलांचल चैबर ऑफ कामर्स सदस्यों ने दी दिवंगत मंत्री सोनू को श्रद्धांजलि

गिरिडीह। लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट एवं कोल्यांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्ववधान में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण किया और शोक-संतप्त परिवार को इस दुख को सहने के लिए सबलता देने की प्रार्थना की।


शोक सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने सुदिव्य कुमार सोनू के आसमयिक निधन को गिरिडीह और झारखंड राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया। कहा कि इनके निधन से गिरिडीह के राजनीतिक जगत में शून्यता आ गया। दिवंगत मंत्री मृदुभाषी, सुलझे हुए राजनेता, सक्रिय जनप्रतिनिधि तथा जन-सरोकारों से जुड़े नेता थे। उपस्थित लोगों ने हरदिल अजीज दिवंगत मंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।


कार्यक्रम में लायंस इंटरनेशनल के रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश क्लब,चैंबर अध्यक्ष लायन राहुल बर्मन, लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन राजेश कुमार गुप्ता, सचिव लायन डॉ सुमन कुमार, चैंबर सचिव गोपाल दास भादानी, लायन राहुल कुमार, लायन दशरथ प्रसाद, लायन सुदीप गुप्ता, लायन रवि राज, लायन गौतम सागर, लायन सौरभ महासेठ, लायन सुजीत लोहनी, अरुण गुप्ता अजय कुमार आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें