जन जन के नेता थे सुदिव्य सोनू : मैनेजर सिंह
गिरिडीह। ब्रह्मर्षि समाज और सवर्ण एकता मंच ने बुधवार को बोड़ो के ब्रह्मर्षि भवन में शोक सभा कर
गिरिडीह। ब्रह्मर्षि समाज और सवर्ण एकता मंच ने बुधवार को बोड़ो के ब्रह्मर्षि भवन में शोक सभा कर
झारखंड सरकार के नगर विकास, पर्यटन एवं उच्च शिक्षा मंत्री सह गिरिडीह के लोकप्रिय विधायक सुदीव्य कुमार सोनू के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दिया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति एवं परिवार को इस दुःख की घड़ी में सबलता प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने दिवंगत
मंत्री सोनू के कार्यकाल को याद कर उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। पूर्व अध्यक्ष गौरी शंकर सिंह ने कहा कि गिरिडीह को शिक्षा का हब बनाने का सपना उन्होंने देखा था। यूनिवर्सिटी, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, महिला कॉलेज आने वाली पीढ़ियों का भविष्य है। उनके मन में शहर के लिए बहुत कुछ करने की तड़प थी, जिसे वक्त ने अधूरा ही छोड़ दिया।
मैनेजर प्रसाद सिंह ने कहा कि जाति और वर्ग की दीवारों से परे होकर हर फरियादी के काम आना उनकी फितरत थी। गिरिडीह को एक नई ऊंचाई देने का उनका जो विजन था, उसकी भरपाई निकट भविष्य में नामुमकिन सी लगती है। वहीं, दीपक उपाध्याय ने कहा कि 'सवर्ण आयोग' के गठन को लेकर मंत्री सोनू बेहद गंभीर थे। मुख्यमंत्री के साथ इस मसले पर उनकी निर्णायक बैठक होने वाली थी। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था और ऐन वक्त पर वह शख्सियत हम सबों से छिन गया।
शोक सभा मे जिला अध्यक्ष गौतम सिंह, अमित नारायण देव, निरंजन कुमार राय, प्रवीण राय, जयप्रकाश सिंह, मिथिलेश सिंह, दीपक उपाध्याय, संतोष पांडेय, विनोद कुमार सिंह, रामभजू देव, देवनंदन सिंह, गोपाल जी, अरविंद कुमार, अमित दुबे, अजय कुमार, मोहन चौधरी, महेश पाठक, राहुल सिन्हा, अरविंद सिन्हा और रंजीत कुमार सहित काफी लोग मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें