शनिवार, 28 जून 2025

9 जुलाई को देश व्यापी हड़ताल की माले कर रही जोर शोर से तैयारी, जारी है लगातार बैठकों का दौर

गिरिडीह (Giridih)। सदर प्रखण्ड के गादी श्रीरामपुर पंचायत के महुआटांड़ स्थित प्रखण्ड कार्यालय में माले समर्थित असंगठित मजदूर मोर्चा की बैठक हुई। कॉमरेड किशोर राय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सर्व सम्मति से आगामी 7 जुलाई को नुक्कड़ सभा का आयोजन करने, 8 जुलाई की शाम 5 बजे अजीडीह से चतरो तक मशाल जुलूस निकालने एवं 9 जुलाई को देश व्यापी हड़ताल कार्यक्रम को महिलाओं की भागीदारी के साथ पूर्णतः सफल बनाने का संकल्प लिया।


बैठक के दौरान कन्हाई पांडेय और मसूदन कोल्ह ने कहा कि मजदूरों के हक की आवाज सिर्फ माले बुलन्द करता है। इसलिए मजदूरों को माले के कार्यों में बढ़ चढ़ कर आगे आने की अपील की। बैठक में कन्हाई पाण्डेय, सनातन साहु, नारायण सिंह, गुलाब कोल्ह, मधुसुदन कोल्ह, सुनील ठाकुर, लखन कोल्ह, भीम कोल्ह, डीलचंद कोल्ह, मोहन कोल्ह आदि उपस्थित थे।


वही गिरिडीह नगर सचिव राजेश सिन्हा ने गिरिडीह के मजदूर एक हो, दुनियां के मजदूर एक हो का नारा बुलंद करते हुए कहा कि गिरिडीह में जब भी मजदूरों को जरूरत पड़ी, भाकपा मसले हमेशा उनके हक की लड़ाई में पहली पंक्ति में खड़ा रहता है। उन्होंने लोकल मजदूरों को भी माले के नेतृत्व में खड़े रहने की जरूरत पर बल दिया। कहा कि गिरिडीह नगर में भी आगामी 9 जुलाई को देश व्यापी हडताल की तैयारी जोर शोर से की जा रही है।  



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें