शनिवार, 28 जून 2025

महिला को अपना ही उधार दिया रकम मांगना पड़ा महंगा, आईसीयू में भर्ती

गिरिडीह (Giridih)। अपनी ही उधार दी गयी राशि मांगना एक महिला को महंगा पड़ गया। महिला ने जिस व्यक्ति को राशि उधार दी थी, उसने राशि लौटाने के बजाय महिला के साथ इस हद तक मारपीट किया कि महिला आईसीयू में भर्ती हो जीवन और मौत से जूझ रही है।



मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के महादेव तालाब रोड निवासी रानी देवी ने अपने ही मोहल्ले के हुडरी नामक गोदाम संचालक को वर्षों पूर्व10 हजार रुपये उधार दिए थे। महिला ने कई बार हुडरी से रुपये की मांग की लेकिन वह बार उसे बगैर रुपये दिये ही वापस लौटा देता था।


शनिवार को पुनः रानी देवी अपनी उधर दी गयी राशि मांगने गईं तो उल्टा उसके साथ मारपीट की गई। घटना में रानी देव्भीई र रूप से घायल हो गयी। परिजनों ने आनन फानन में उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने रानी देवी की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया है। फिलहाल रानी बेसुध हैं। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। रानी देवी का पुत्र चीकू ने बताया कि उनकी मां की स्थिति काफी गम्भीर बनी हुई है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें