गिरिडीह (Giridih)। जिले बगोदर-सरिया मुख्य पथ पर करंबा मोड़ के समीप आज सोमवार को एक विशाल पेड़ अचानक उखड़ कर सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार पेड़ की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक चालक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि एक अन्य युवक गम्भीर रूप घायल हो गया।
घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस सदल बल घटना स्थल पर पहुंच आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
वहीं इस दौरान बीच सड़क पर पेड़ के गिरने से सड़क जाम हो गयी है। जिस कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी है। अंतिम समाचार मिलने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। लोग उसकी पहचान करने में जुटे हैं। वहीं घायल युवक पेटरवार का निवासी बताया जाता है।
इसे देखें : सूखा पेड़ गिरने से बाइक सवार युवक की मौत
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें