सोमवार, 11 अगस्त 2025

जिला परिवहन पदाधिकारी ने फिर चलाया वाहन जांच अभियान

गिरिडीह (Giridih)। जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने आज पुनः पचम्बा थाना के समीप दुपहिया, तीन पहिया व चारपहिया तीनों तरह की वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया।


इस दौरान डीटीओ ने स्वंय ही वाहनों के परमिट की जांच की। वहीं उन्होंने जांच के क्रम में अंडरएज वाहन चालक, बिना हेलमेट के वाहन चालक, ट्रिपल वाहन चालकों को धर दबोचा साथ ही बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों को पकड़ कर उन सबों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।


डीटीओ ने सभी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करने की हिदायत दिया। साथ ही उन्हेंयह चेतावनी भी दी कि अगली बार नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


इसके पूर्व डीटीओ ने गिरिडीह में संचालित विभिन्न वाहनों के शो रूम का भी निरीक्षण किया। डीटीओ ने इस क्रम में बोड़ो स्थित पैगजियो शिव कमर्शियल एवं बिशनपुर स्थित महिंद्रा शोरूम का ट्रेड लाइसेंस एवं अन्य संबंधित कागजातों की जांच की।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें