शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025

सनातन धर्म के प्रति युवाओं के मन मे जज्बा जगाने 12 ज्योतिर्लिंग और चार धामों की यात्रा पर निकलें है अनिल

गिरिडीह (Giridih)। सनातन धर्म को जगाने और नई युवा पीढ़ी के मन मे सनातन धर्म के प्रति जज्बा जगाते हुए उन्हें धर्म के प्रति कुछ को प्रेरित करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के अबुआ ढाना गांव निवासी अनिल सिंह राजपूत 12 ज्योतिलिंग और चार धामों की पैदल यात्रा पर निकले हैं।  



प्रति दिन 25 किलो मीटर की पैदल दूरी तय कर अनिल झारखण्ड के देवघर स्थित बैधनाथ धाम ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर गिरिडीह जिले के रास्ते काशी विश्वनाथ धाम के लिये प्रस्थान किये। उन्होंने बताया कि वे अब तक 270 दिनों की लगातार यात्रा पूरी कर ली है। जिसमे उन्होंने चारों धाम और चार ज्योतिर्लिंगों समेत कई प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों का दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत बीते 18 मार्च को की थी। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें