गिरिडीह (Giridih)। अवैध माइका कारोबार के खिलाफ प्रशासन की टीम ने एक बार फिर तिसरी थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच माइका गोदामों में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने चार माइका गोदामों को सील कर दिया है।
खोरीमहुआ एसडीएम अनिमेष रंजन के नेतृत्व में शुक्रवार को तिसरी थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में संचालित माइका गोदामों में छापेमारी की गई। इस दौरान जहां गम्हारियाटांड के इंदरचौक स्थित पांच माइका गोदामों में छापेमारी के क्रम में चार गोदामों में भारी मात्रा में भंडारण किया माइका बरामद किया गया। वहीं पकरियाटांड स्थित गोदाम के बाद इंदरचौक स्थित तीन बड़े गौदामों में छापेमारी के क्रम में दो गोदाम में माइका बरामद हुआ। मौके से डफला, बेलचा, वजन करने वाला कांटा आदि जप्त किया गया।
एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन, परिवहन और संग्रहण के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में तिसरी के पांच गोदामों में छापेमारी की गई जिसमें चार गोदामों में अवैध माइका पाया गया। जिसके बाद विधिवत जब्ती सूची बनाई गई और चारों गोदामों को सील किया गया है। वहीं गोदाम संचालकों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसमें संलिप्त लोगों की सूची बना प्रशासन सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।
मौके पर उन्होंने आम लोगों से क्षेत्र में अवैध पत्थर, माइका समेत किसी भी प्रकार के अवैध खनन की सुचना प्रशासन को देंने की अपील की। कहा कि सूचना मिलते ही प्रशासन तुरंत कार्रवाई करेगी। कार्रवाई में तिसरी के अंचलाधिकारी अखिलेश प्रसाद, तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार, सीआई समेत कई कर्मी व पुलिस बल के जवान शामिल थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें