गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018

आस्था : छाती पर कलश स्थापना, बना है चर्चा का विषय

युवक ने किया छाती पर कलश स्थापना, बना है चर्चा का विषय

बिहार पदेश के जमुई जिले के बरहट प्रखंड अंतर्गत गादी कटौना निवासी 28 वर्षीय दिनेश रावत नामक एक युवक ने शारदीय नवरात्र के पावन मौके पर  परम्परागत तरीके से एवं वैदिक रीति - रिवाज के साथ  अपनी  छाती पर कलश स्थापित किया है। 

युवक द्वारा छाती पर कलश की स्थापना जमुई जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। दिनेश का माँ दुर्गा के प्रति आस्था और उनके द्वारा किये गए अदभुत अनुष्ठान का दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके आवास पर पहुँच रहे हैं।
       
           उल्लेखनीय है कि दिनेश विवाहित हैं और उनके ही कंधों पर पत्नी , पुत्र , पुत्री , माता - पिता के भरण - पोषण की भी जिम्मेदारी है। दैनिक मजदूरी कर वह अपने पुरे परिवार का भरण - पोषण करते हैं। 

    इस आस्थापूर्ण अनुष्ठान के बावत दिनेश के पिता युगल रावत बताते हैं कि उनका पुत्र बचपन से ही धार्मिक प्रवृत्ति का है। पूजा - पाठ , भजन - कीर्तन में उसकी विशेष अभिरुचि रही है। वह पिछले कई साल से फलहारी नवरात्र का अनुष्ठान करता आ रहा है। इस वर्ष उसने अपनी छाती पर कलश स्थापित कर शक्ति की अधिष्ठात्री माँ दुर्गा में विशेष आस्था प्रकट किया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें