मंगलवार, 15 सितंबर 2026

आज 15 सितंबर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 15:: 09 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

15 सितंबर 2026 : आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और सोमवार का दिन है। आज चतुर्थी तिथि सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी का दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए विशेष शुभ माना जाता है। इस दिन गणपति जी का स्मरण करने से बुद्धि, सुख और कार्यों में सफलता प्राप्त होने की मान्यता है। वहीं मंगलवार होने के कारण हनुमान जी की पूजा और सुंदरकांड पाठ करना भी अत्यंत फलदायी माना जाता है। इस तिथि पर स्वाति नक्षत्र और इंद्र योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर तुला राशि में होगा। तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव होते हैं। स्वाति नक्षत्र का प्रभाव इस दिन को मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और नए निर्णयों के लिए अनुकूल बनाता है। धार्मिक कार्यों, दान-पुण्य और पूजा-पाठ से शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। आज दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही दोपहर बाद 3 बजकर 21 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आज ऋषि पंचमी का पर्व है।



आज मंगलवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, जो हनुमान जी को समर्पित होता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूल चढ़ाएं। इसके अलावा, मंगल ग्रह के मंत्र "ऊं अं अंगारकाय नमः" का जाप करने से भी शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। गुड़, तांबे के बर्तन, लाल वस्त्र आदि दान करने और मूंगे की अंगूठी पहनने से भी मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। भोजन में मसूर की दाल शामिल करने से भी लाभ मिलता है। इन उपायों को करने से मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है और शुभ परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी, स्वाति नक्षत्र और मंगलवार का शुभ संयोग इस दिन को पूजा-पाठ, व्रत और सकारात्मक कार्यों के लिए विशेष बनाता है। श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और मंगलकारी ऊर्जा का संचार हो सकता है। प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। भगवान गणेश और हनुमान जी का ध्यान करें। गणपति जी को दूर्वा, मोदक और लाल पुष्प अर्पित करें। हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें। जरूरतमंदों को भोजन या दान देना शुभ माना जाता है।परिवार की सुख-समृद्धि और बाधाओं की समाप्ति के लिए प्रार्थना करें।

आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा।इसलिए आज उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि उत्तर दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गुड़, केले अथवा काञ्जीबड़ा का सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।



ऋषि पंचमी

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को ऋषि पंचमी मनाई जाती है। आज ऋषि पंचमी है। उड़ीसा में इस दिन को गुरु पंचमी के रूप में मनाया जाता है। आज दोपहर के समय सप्तऋषियों- मरीचि, वशिष्ठ, अंगिरा, अत्रि, पुलत्स्य, पुलह और क्रतु: की पूजा करने का विधान है। शास्त्रों में ऋषि पंचमी की इस पूजा का बहुत ही महत्व बताया गया है। ऋषि पंचमी के दिन दोपहर के समय सप्तऋषियों की पूजा करनी चाहिए और उनसे क्षमा याचना करनी चाहिए। 



आज का पंचांग :15 सितंबर2026 दिन:मंगलवार  युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083        शक संवत : 1948      ऋतु :  वर्षा                    मास        : भाद्रपद      पक्ष :शुक्ल पक्ष                सूर्योदय  :06:06 AM, सूर्यास्त : 06:26 PM।        तिथि : चतुर्थी 07:44 AM तक उपरांत पंचमी।        नक्षत्र : स्वाति 03: 21 PM तक उपरांत विशाखा।      राहुकाल : 03::21 PM से 04::54 PM तक          चन्द्रमा  : तुला राशि पर संचार करेगा।                      व्रत/त्यौहार : मंगलवार व्रत, हनुमान पूजन दिवस, ऋषि पंचमी

                   


आज :: 15 :: 09 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : मेष राशि वालों के लिए साझेदारी और कारोबार से जुड़े मामलों में तेजी रहेगी. लेनदेन में सावधानी के साथ आगे बढ़ेंगे. जरूरी समझौतों और अनुबंधों में हर बात को अच्छी तरह समझकर फैसला लेना बेहतर रहेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा. घर में आपसी विश्वास बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में टीम के साथ मिलकर काम करने से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं. व्यापार में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. आर्थिक मामलों में लाभ बढ़ सकता है. निवेश से जुड़े अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. परिवार और दोस्तों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. प्रेम संबंधों में भी सुखद समय रहेगा.शुभ अंक: 3, 6, 7, 9 शुभ रंग: लाल उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ करें. लाल वस्तुओं का दान करें.



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : वृषभ राशि वालों को आज कामकाज में धैर्य और अनुशासन बनाए रखना होगा. किसी नई जिम्मेदारी को जल्दबाजी में लेने से बचें. नियमित तरीके से काम करने पर बेहतर परिणाम मिलेंगे. सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा.आर्थिक मामलों में सावधानी रखें. लेनदेन में जल्दबाजी न करें, उधार देने से बचें. अनुभवी लोगों की सलाह आपके काम आ सकती है. नौकरी में मेहनत का फायदा मिलेगा. रिश्तों में भी धैर्य से काम लें. किसी की बातों में आकर जल्द फैसला न करें. शुभ अंक: 6, 7, 9 शुभ रंग: चांदी जैसा उपाय: हनुमान जी की पूजा करें. सुंदरकांड का पाठ करें.  लाल वस्तुओं का दान करें.



मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने वाला रहेगा. अपनों के साथ तालमेल बढ़ेगा.  कई जरूरी काम आगे बढ़ेंगे. नई चीजें सीखने और अपनी कला-कौशल को बेहतर करने का मौका मिलेगा.कामकाज में नए अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. लाभ के मौके बढ़ेंगे. किसी लालच में आकर फैसला लेने से बचें. प्रियजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. घूमने-फिरने या मनोरंजन की योजना बन सकती है.शुभ अंक: 5, 6, 7, 9 शुभ रंग: आसमानी उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ करें.



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :  कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज और आर्थिक मामलों में अच्छा रहेगा. परिवार के लोगों का साथ मिलेगा. घर के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देने से बचें. वरिष्ठ लोगों का सम्मान करें. जरूरी फैसले धैर्य से लें.नौकरी और कारोबार में सकारात्मक स्थिति बनेगी. आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ सकते हैं. पुराने कारोबार या पारंपरिक काम में फायदा मिल सकता है. परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मजबूती आएगी. भावनात्मक मामलों में जल्दबाजी से बचें.शुभ अंक: 2, 6, 7, 9 शुभ रंग: हल्का गुलाबी उपाय: हनुमान जी की पूजा-वंदना करें. सुंदरकांड का पाठ करें, लाल चीजों का दान करें.



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामाजिक और पेशेवर मामलों में अच्छा रहेगा. लोगों के साथ संपर्क बढ़ेगा. आपकी बात को महत्व मिलेगा. साहस और आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे. सामाजिक गतिविधियों में भी हिस्सा ले सकते हैं.कार्यक्षेत्र में नए लक्ष्य मिल सकते हैं. वरिष्ठ लोगों से मुलाकात होगी. कारोबार में लाभ के अवसर बढ़ेंगे. आर्थिक योजनाओं को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा. दोस्तों और करीबियों का सहयोग मिलेगा. प्रेम और पारिवारिक रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. शुभ अंक: 1, 3, 7, 9 शुभ रंग: गहरा गुलाबी उपाय: हनुमान जी की पूजा करें. सुंदरकांड का पाठ करें. लाल वस्तुओं का दान करें.



कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : कन्या राशि वालों के लिए आज के दिन परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. घर में मेहमान आ सकते हैं. अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. परिवार के लोगों के साथ संबंध मजबूत होंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा. जरूरी फैसले लेने में आसानी होगी.नौकरी और कारोबार में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. आपकी मेहनत और प्रतिभा की तारीफ होगी. आर्थिक मामलों में सक्रियता बढ़ेगी. बचत और बैंकिंग से जुड़े कामों पर ध्यान देंगे. रिश्तों में खुलकर बात करने से गलतफहमियां दूर होंगी.शुभ रंग: समुद्री उपाय: हनुमान जी की पूजा करें. सुंदरकांड का पाठ करें और लाल वस्तुओं का दान करें.



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : तुला राशि वालों के लिए आज मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं. रचनात्मक कामों में सफलता मिल सकती है. अपनी प्रतिभा के दम पर लोगों का ध्यान खींचेंगे. नई योजनाओं पर काम शुरू करने का मौका मिलेगा.करियर और कारोबार में गति आएगी. योग्य लोगों से अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी, लेकिन निवेश या किसी बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें. परिवार और प्रेम संबंधों में खुशी बनी रहेगी. प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे.शुभ अंक: 6, 7, 9 शुभ रंग: क्रीम उपाय: हनुमान जी की पूजा करें. सुंदरकांड का पाठ करें और लाल चीजों का दान करें.



वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : वृश्चिक राशि वालों को आज कारोबार में सावधानी बरतनी होगी. कागजी काम और लेनदेन में किसी तरह की गलती न करें. जरूरी मामलों में धैर्य से काम लेना बेहतर रहेगा. बजट और निवेश से जुड़े मामलों में दबाव महसूस हो सकता है.नौकरी में जल्दबाजी से बचें. अनावश्यक बहस और बातचीत से दूरी रखें. आर्थिक स्थिति मिली-जुली रह सकती है, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें. रिश्तों में अपनी बात रखते समय जिद से बचें. अपनों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें.शुभ अंक: 6, 7, 9 शुभ रंग: चेरी रेड उपाय: हनुमान जी की पूजा करें. सुंदरकांड का पाठ करें. लाल वस्तुओं का दान करें.



धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : धनु राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में तरक्की के मौके बनेंगे. कामकाज का स्तर बेहतर होगा. लाभ के अवसर बढ़ेंगे. नए लोगों से मुलाकात और बातचीत काम आ सकती है. आत्मविश्वास बढ़ेगा. लक्ष्य पर फोकस बना रहेगा.नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. कारोबार में विस्तार की योजना आगे बढ़ेगी. आर्थिक मामलों में लाभ होगा, लेकिन उधार देने से बचें. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी. शुभ अंक: 3, 6, 7, 9 शुभ रंग: स्वर्णिम उपाय: हनुमान जी की पूजा करें. सुंदरकांड का पाठ करें. लाल वस्तुओं का दान करें.



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज और आर्थिक मामलों में अच्छा रहेगा. वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा. कारोबार में नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा. पद और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है.नौकरी में नए अवसर मिलेंगे. अधिकारियों का समर्थन मिलेगा. आर्थिक लाभ के मौके बनेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत नजर आएगी. परिवार में नजदीकियां बढ़ेंगी. रिश्तों में प्यार और विश्वास मजबूत होगा.शुभ अंक: 6, 7, 8, 9 शुभ रंग: गहरा भूरा उपाय: हनुमान जी की पूजा करें. सुंदरकांड का पाठ करें और जरूरतमंदों की मदद करें.



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : कुंभ राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिल सकता है. धार्मिक और शुभ कामों में रुचि बढ़ेगी. कामकाज में सुधार आएगा.  कई मामले आपके पक्ष में बन सकते हैं. नई जगह घूमने या धार्मिक यात्रा का मौका मिल सकता है.नौकरी और कारोबार में सक्रियता बनी रहेगी. आर्थिक लक्ष्य पूरे करने में मदद मिलेगी. लंबी अवधि की योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा. पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं. शुभ अंक: 2, 4, 6, 7, 9 शुभ रंग: मूनलाइट उपाय: हनुमान जी की पूजा करें. सुंदरकांड का पाठ करें और लाल वस्तुओं का दान करें.



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : मीन राशि वालों को आज किसी भी काम में जल्दबाजी से बचना होगा. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. कामकाज में कुछ मामले अटक सकते हैं, इसलिए धैर्य के साथ आगे बढ़ें. परिवार से जुड़े मामलों पर ध्यान देना जरूरी होगा.नौकरी और कारोबार में लेनदेन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें. किसी भी बड़े फैसले से पहले पूरी जानकारी लें. आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें. रिश्तों में भी किसी अनजान व्यक्ति की बातों पर तुरंत भरोसा न करें. अपनों के साथ बातचीत में संयम रखें. शुभ अंक: 3, 6, 7, 9 शुभ रंग: केसरिया उपाय: हनुमान जी की पूजा करें. सुंदरकांड का पाठ करें. लाल वस्तुओं का दान करें.




कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें