नजरिया
समाज मे रहता जो प्राणी,
वो सामाजिक कहलाता है।
तर्क करने की शिक्षा दे
जो,
वो लाॅजिक कहलाता है।
विज्ञान की बातें बतलाता
जो,
वो वैज्ञानिक कहलाता है।
नये दौर के साथ चले जो,
वो आधुनिक कहलाता है।
ताजा -ताजा समाचार ही -
दूर-दर्शन पर आता है।
दूसरों पर सम्मोहित होना
ही -
आकर्षण कहलाता है।
सिगरेट जो हरदम पीता,
वो स्मोकर कहलाता है।
सर्कस मे जो हरदम हंसाता,
वो जोकर कहलाता है।
न्याय सबों की करता है जो,
वही न्यायाधीश कहलाता है।
दूसरों को जलाये खुद जलकर,
जो
वही माचिस कहलाता है।
हानि लाभ न सोंचे जो ,
वही सच्चा यार कहलाता है।
नजर -नजर से मिले नजर तो,
वहीं प्यार हो जाता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें