सोमवार, 23 मार्च 2020

नारायणपुर सरिया मुख्य पथ पर सड़क दुर्घटना, दो युवको की मौत

नारायणपुर सरिया मुख्य पथ पर सड़क दुर्घटना, दो युवको की मौत
पीरटांड़/ गिरिडीह :  पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर सरिया मुख्य पथ स्थित दुबेडीह मोड़ से पहले सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

 मृतक युवकों की पहचान सुनील बेसरा एवं सुनील किस्कू के रूप में हुई हैं। दोनों युवक पीरटांड़ थाना क्षेत्र के सिकटिया का रहने वाला बताया गया।

बताते चलें कि नारायणपुर सरिया मुख्य पथ स्थित दुबेडीह मोड़ के पास दो युवकों की मौत सड़क दुर्घटना से घटनास्थल पर हो गई। दोनों युवक हीरो होंडा स्प्लेंडर JH11B 6555 मोटरसाइकिल पर सवार थे। इसी बीच सरिया की ओर से आ रहे कमांडर वाहन JH01X 5848 एवं मोटरसाइकिल में आमने सामने से भिड़ंत हो गई। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवकों के सिर पर गम्भीर चोट आई जिसके वजह से घटनास्थल पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। 

घटना की जानकारी के बाद मृतक सुनील बेसरा एवं सुनील किस्कू के परिजन आये। परिजनो का रो रो कर बुरा हाल था। हालांकि जिस कमांडर से आमने सामने टक्कर हुई उसका चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
घटना की जानकारी के बाद काफी संख्या में आस पास के लोगों का जुटान हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पीरटांड़ थाना के सहायक अवर निरीक्षक शिवशंकर पासवान एवं झरी उरांव दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल से मोटरसाइकिल एवं कमांडर वाहन सहित मृतक को थाना ले गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें