पति -पत्नी में हुआ विवाद, पत्नी ने फांसी लगा किया इहलीला समाप्त
पीरटांड़/ गिरिडीह : पीरटांड़ थाना क्षेत्र के भारती चलकरी पंचायत के जाहेरघुटु में रविवार शाम एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पीरटांड़ थाना को दी गई। जिसके बाद सोमवार अहले सुबह पीरटांड़ थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक का नाम रोमा देवी पति नरेश राणा उम्र लगभग 22 वर्ष बताया गया। मृतक अपने पीछे एक दूध पीती बच्ची को छोड़ गई।
बताते चलें कि पीरटांड़ थाना से चार किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित भारती चलकरी पंचायत के जाहेरघुटु में मामूली विवाद में नरेश राणा की पत्नी रोमा देवी उम्र लगभग 22 वर्ष ने फांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार शाम को मोबाइल को लेकर पति पत्नी में मामूली विवाद हुआ जिसके बाद रोमा देवी ने घर मे लगे एलसीडी टीवी को भी तोड़ दिया। इससे नाराज़ रोमा देवी के पति नरेश राणा ने दो तमाचा जड़ दिया।उसके बाद नरेश राणा घर से बाहर निकलकर तालाब की ओर चले गए। इसी बीच नाराज होकर रोमा देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक अपने पीछ एक नौ महीने के दूधमुंही बच्ची रिया कुमारी को छोड़ गई। मृतक के पति नरेश महतो मुंबई में काम करता था। विगत डेढ़ माह पूर्व ही घर आया था।
मामले की जानकारी स्थानीय मुखिया,थाना आदि को दी गई। जिसके बाद पीरटांड़ थाना प्रभारी अशोक प्रसाद,अवर निरीक्षक चंदन सिंह,सहायक अवर निरीक्षक शिवशंकर पासवान, झरी उरांव एवं बुद्धदेव उरांव दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कागजी प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के उपरांत शव को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि इस बीच मृतक रोमा देवी के मायके से मृतक के माता पिता सहित दर्जनो लोग पहुंचे। सभी फुट फुट कर रोने लगे। शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरीडीह भेज दिया गया। जबकि मृतक के पति नरेश राणा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मृतक के परिजनो ने पीरटांड़ थाना पहुंचकर आवेदन भी दे दिया है।
इस सम्बंध में थाना प्रभारी अशोक प्रसाद ने कहा कि मृतक रोमा देवी के पिता रूपलाल राणा महेशपुर थाना राजगंज के आवेदन पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। रोमा देवी के पति नरेश राणा सहित अन्य तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल मृतक रोमा देवी के पति को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही अन्य लोगों को भी पकड़ लिया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें