सोमवार, 13 जुलाई 2020

बोकारो : सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक गम्भीर

बोकारो : सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार गम्भीर 
 बोकारो : पेटरवार- तेनुघाट मुख्य मार्ग पर पुटकाडीह मोड़ के निकट एक अज्ञात सेंट्रो वाहन के चपेट में आकर मोटरसाइकिल पर सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। 

दुर्घटना में युवक का दाहिना घुटना बुरी तरह से कुचल दिया गया है। पेटरवार सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया।

 बताया जा रहा है कि ओरमांझी थाना क्षेत्र के सिकीदिरी अरातू के अजय रजवार 27 वर्ष बाइक से अपने जीजा के घर कथारा जा रहे थे कि पुटकाडीह मोड़ के निकट विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात सेंट्रो कार धक्का दे दिया। जिससे अजय गम्भीर रूप से घायल हो गया। धक्का देकर  कार मौके पर से फरार हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें