सोमवार, 13 जुलाई 2020

वर्षा में हुए नुकसान का मुवावजा दे प्रशासन : अमित

वर्षा में हुए नुकसान का मुवावजा दे प्रशासन :  अमित 
जमुआ/ गिरिडीह : आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार सोमवार को प्रखंड के बदडीहा गांव में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया।

 बता दें कि लगातार हो रहे वर्षा के कारण बदडीहा के सुनील राय और एक बुजुर्ग महिला का मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। जिसे लेकर आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने जमुआ सीओ से बात की और लाखो के नुकसान की जानकारी दी।  उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। सीओ रामबालक कुमार ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। इस दौरान रंजीत रॉय सुनील रॉय नीरज रॉय और बदडीहा के ग्रामीण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें