खेत जोतने के दौरान ट्रेक्टर पलटने से चालक की मौत
गिरिडीह : जिले के सरिया थाना क्षेत्र के चन्द्रमाणी गांव में सोमवार को खेत मे ट्रेक्टर से हल चलाने के दौरान ट्रेक्टर पलटी मार गयी। घटना में एक 30 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेक्टर के नीचे दबने से मौत हो गयी।
घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार चंद्रमारणी निवासी डेगन कुशवाहा का 30 वर्षीय पुत्र रामेसर कुशवाहा सोमवार को अपने खेत की ट्रेक्टर से जोतायी कर रहा था। इसी दौरान ट्रेक्टर खेत के मिट्टी में फंस कर पलटी मार गयी। इस घटना में ट्रेक्टर चालक रामेसर कुशवाहा ट्रेक्टर के नीचे दब गया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को अपनी अभिरक्षा में ले पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुटी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें