करकेंद नेहरू पार्क में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी
पुटकी/धनबाद : बुधवार की सुबह करकेंद के नेहरू पार्क में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई और लोगो का जमावड़ा लग गया। बाद में मृतक की पहचान करकेंद सुदामडीह एन चंर्दो कालोनी निवासी बीसीसीएल कर्मी राज कुमार रविदास के 25 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार के रूप में किया गया।
मृतक के छोटे भाई और उसके पिता के सहकर्मी विजय कुमार ने शव का पहचान किया। और पुटकी पुलिस के इसकी जानकारी दी। पुटकी पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमाटम के लिए धनबाद भेज दिया।
मृतक के माता पिता गाँव गए हुए हैं। मृतक के पिता ने फोन पर बताया कि करिब पाँच वर्षो पहले संदीप कुमार एक पेड़ से गिर गया था तब से ही उसकी दिमागी हालत थोड़ी ठीक नहीं थी। मृतक करकेंद के ही एक किराने की दुकान में काम करता था। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें