33000 का तार टूटने से सरिया में 24 घंटो से ब्लैकआउट, लोगों में आक्रोश
गिरिडीह/ सरिया : बुधवार को भी सरिया व अासपास के क्षेत्र की बिजली दिनभर पूर्णतः ठप रही। मंगलवार सुबह से ही सरिया बाजार व अास पास के क्षेत्र की बिजली पूर्णतः ठप है। 24 घण्टे बीत गये है लेकिन विभाग द्वारा बिजली व्यवस्था बहाल नही किया गया है। जिससे विद्युत उपभोक्ताओं में काफी नाराजगी देखी जा रही है।
ज्ञात हो कि गर्मी व बारिश के मौसम सरिया में बिजली की आपूर्ति ठप्प रहना अाम बात हो गयी है। क्षेत्र में बिजली की समस्या बद से बदतर स्थिति में हो पहुंच गई है। विभाग के अधिकारियों की मनमानी पुर्ण कार्यसंस्कृति का नतीजा है कि क्षेत्र पुराने व जर्जर तार वर्षो से बदले नही गए है। जिसका खामियाजा वर्षो से सरिया कि जनता झेल रही है।
सरिया बाजार के लोगो का कहना है कि राजनितिक दलो की राजनिति के कारण क्षेत्र का विकास अधुरा है। जबकि बिजली पानी क्षेत्र की मूल समस्या है। इसके बावजूद जनप्रतिनिधियो के अाश्वाशन पर ही बर्षो से दशा में सुधार नही है। लोगो ने दो टूक कहा कि विभाग और जनप्रतिनिधि व्यवस्था में अविलम्ब सुधार नही करवाते हैं तो सरिया के लोग सडक पर उतकर अांदोलन करने को बाध्य होंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें