थाना हाजत में बंद कैदी का रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मची हड़कम्प
हजारीबाग :- सदर थाना के हाजत में बंद कैदी का रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोर्रा एवं सदर थाना में पदस्थापित पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है।
इस संबध में बताया गया कि कांड संख्या 102 / 2020 के आरोपी रिजवान अंसारी पिता मो इस्लाम जो मटवारी का रहने वाला है। युवक को सारले में एक गुमटी में चोरी करने के आरोप में लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी धुनाई करने के बाद कोर्रा पुलिस को हवाले कर दिया था। कोर्रा पुलिस युवक को अपने अभिरक्षा में लेकर थाना में 5 जुलाई को शाम तक रखा और रात हो जाने के कारण उसे सदर थाना के हाजत में बंद किया था।
युवक को 6 जुलाई को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसके तहत कैदी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां कोविड-19 की जांच की गई। जांच में युवक का रिपोर्ट पॉजिटिव आया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गई। युवक को सदर थाना के हाजत से इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया गया।
बताया गया है कि रिजवान अंसारी का ट्रैवल हिस्ट्री रहा है, इसकी जांच करने में मेडिकल की टीम जुट गई है। वहीं दूसरी ओर युवक पर हाथ साफ करने वाले और उसके परिजन सहित अन्य संपर्क वालों के भी होश उड़े हुए हैं। कैदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोर्रा थाना में पदस्थापित पदाधिकारी एवं कर्मियों को क्वारंटाइन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं पूरे थाना को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है। उसी प्रकार से सदर थाना में भी पुलिसकर्मी एवं अन्य कर्मियों को होम क्वारंटाइन करते हुए पूरे थाना को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी कमल किशोर ने बताया कि कोर्रा एवं सदर थाना में पुलिस पदाधिकारी, जवान, होमगार्ड एवं ड्राइवर मिलाकर 100 लोग शामिल है। सभी को होम कारंटाइंड करते हुए दोनों थाना को सील किया गया है। दोनों थाना कंटेनमेंट जोन बनाते हुए अगले आदेश तक दोनों थाना को बंद कर दिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें