22वीं शहादत दिवस पर दी गयी शहीद मथुरा मंडल समेत दस लोगों को श्रद्धाजंलि
घोषणा के 22 वर्ष बाद भी नही मिला आश्रितों को सरकारी नौकरी : नागेंद्र महतो
गिरिडीह/बगोदर : बगोदर प्रखंड के अटका बस पड़ाव मैदान में मंगलवार को शहीद मथुरा मंडल समेत दस लोगों का 22वां शहादत दिवस सादगी पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो व विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा नेता शत्रुधन मंडल उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सबसे पहले शहीद मथुरा मंडल पत्नी शांति देवी ने शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर की। बाद में मुख्य अतिथि बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो शत्रुधन मंडल पुत्र दीपु मंडल समेत दर्जनों लोगों ने बारी बारी से माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि दी।
मौके पर पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो ने कहा कि आज ही के दिन 22 वर्ष पूर्व एकीकृत बिहार के समय मथुरा मंडल समेत दस लोगों की हत्या उग्रवादियों ने कर दी थी। उस समय के तत्कालीन बिहार सरकार ने सभी मृतक के आश्रितों को सरकारी नौकरी एक-एक लाख मुआवजे व इंदिरा आवास देने की घोषणा की थी।परन्तु मुआवजे व इंदिरा आवास तो मिल गया था। लेकिन पीडित परिवार को सरकारी नौकरी आज तक नहीं मिली।
उन्होंने कहा कि मैंने विधानसभा में भी यह मामला उठाया था। परन्तु उस समय सरकार ने कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया था कि यह घटना एकीकृत बिहार की है। कार्यक्रम में कुलदीप साव लक्षमण मंडल जीवाधन मंडल राजु सिंह जगदीश महतो भूनेश्वर मोदी अशोक सोनी रवि सिंह रामकिशुन मेहता समेत दर्जनों लोग शामिल थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें