मंगलवार, 24 मार्च 2020

लॉक डाउन की सफलता हेतु सख्त हुई प्रशासन

लॉक डाउन की सफलता हेतु सख्त हुई प्रशासन

      फोटो :  वाहनों की जांच करती पुलिस
           

गिरिडीह : लॉक डाउन को प्रभावी बनाने के लिए मंगलवार को ज़िला प्रशासन कुछ सख्त नज़र आ रहा है। पुलिस के जवान शहर की प्रायः सभी सड़कों पर मुस्तैदी से डटे हुए हैं और लोगों को घरों में रहने को अपील कर रहे हैं। 

पचम्बा थाना प्रभार शर्मानंद सिंह की अगुवाई में पचम्बा पुलिस ने कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया और गैरज़रूरी कारणों से बाहर निकले लोगों को वापस उनके घर भेज दिया। इतना ही नहीं, कुछ वाहनों को जब्त भी किया गया। लोगों को मास्क लगाकर बाहर निकलने की हिदायत दी गयी। हालांकि इस दरम्यान कई ऐसी गाड़ियां भी नज़र आई जो बंगाल से लोगों को लेकर आ रही थीं। इनमें सवार लोगों की जांच की कोई भी व्यवस्था नज़र नहीं आयी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें