वाहनों से वसूले गये इक्कावन हजार की राशि
गिरिडीह : लॉक डाउन के दौरान सड़को पर वाहन लेकर निकलने वालों वाहन चालकों से मंगलवार को वसूला गया इक्कावन हजार रूपए।
जिला परिवहन पदाधिकारी भागीरथ प्रसाद, मोटरयान निरीक्षक अमोद त्रिपाठी एवं यातायात थाना प्रभारी रतन सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को शहरी क्षेत्र के बड़ा चौक, टावर चौक, हुट्टी बाजार तथा नगर के अन्य चौक-चौराहों पर विशेष वाहन जाँच अभियान चलाया गया। कोरोनावायरस संक्रमण के रोकथाम हेतु लागु निषेधाज्ञा के बावजूद सड़कों पर अनावश्यक रूप से परिचालित हो रहे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा अर्थदण्ड भी वसूला गया। साथ ही कुछ वाहनों को विशेष चेतावनी देकर छोड़ा गया।
प्रशासन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस वाहन चैकिंग के दौरान 67 अनावश्यक रूप से परिचालित वाहनों की जाँच की गयी। जिनमे 38 वाहनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। जबकि दो वाहनों को जब्त किया गया। इस दौरान के कुल 27 लोगों का चालान काटा गया। जिनसे कुल राशि 51,000/- की वसूली की गयी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें