जलसहिया संघ की बैठक में 21 सितम्बर को रांची धरना की सफलता पर किया गया चर्चा
जमुआ/ गिरिडीह : पंचायत सचिवालय नवडीहा के सभा कक्ष में नवडीहा संकुल जलसहिया संघ का बैठक संकुल अध्यक्ष बबिता कुमारी की अध्यक्षता और प्रखंड सचिव सितारा प्रवीण के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 21 सितम्बर को रांची में आहूत एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की सफलता पर चर्चा किया गया।
बैठक में प्रखण्ड अध्यक्ष विक्रम कुमार गुप्ता, जलसहिया रत्ना देवी, पूनम देवी, संगीता देवी, रूबी कुमारी, कंचन देवी, रुक्मिणी वर्मा ,रेखा कुमारी, संगीता कुमारी, आरती वर्मा, कलावती देवी, यमुना देवी, जुलेखा प्रवीण, सबनम बीबी, द्रोपदी देवी, सुषमा देवी, आरती देवी, कंचन देवी आदि मौजूद थे।
बैठक में संघ के सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया गया। कहा गया कि सरकार की गलत नीति के कारण जलसहिया शोषित व उपेक्षित है जो बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। अपने हक और अधिकार के लिए पांच सूत्री मांगों को लेकर राज्य स्तरीय जलसहिया संघ द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन रांची में आगामी 21सितंबर को आहत है। उक्त धरना प्रदर्शन को आर्थिक, मानसिक और शारिरिक स्तर पर सहयोग कर नवडीहा जलसहिया संघ सफल बनायेगा।