गिरिडीह में बज्रपात बना काल, एक महिला और एक किशोर सहित तीन की हुई मौत
गिरिडीह : जिले सोमवार को तेज मूसलाधार बारिश के साथ हुई वज्रपात की घटना में एक महिला और एक किशोर सहित तीन की मौत हो गयी।
बज्रपात की चपेट में आकर बिरनी थाना क्षेत्र में जंहा एक महिला की मौत हो गई। वंही सरिया थाना क्षेत्र में एक 10वीं कक्षा के छात्र की और देवरी थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार बिरनी थाना क्षेत्र के भरकट्टा स्थित भातुडीह गांव में आज आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बताया गया कि मृतका ब्रह्मदेव स्वर्णकार की पत्नी थी। वह कुएं के समीप स्नान कर रही थी। इसी दौरान वज्रपात हुआ और वह उसके चपेट में आ गयी। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।
वंही सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह में वज्रपात की चपेट में आने से टुपलाल पंडित का 16 वर्षीय पुत्र सुजीत पंडित आ गया। बताया गया कि सुजीत घर के छत से नीचे उतर रहा था इसी दौरान तेज बिजली कड़की और वह उसके चपेट में आगया। परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज हेतु सरिया अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक सुजीत 10 वीं कक्षा का छात्र था। मामले की सूचना पर बागोडीह मुखिया राजीव कुमार सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों का ढांढ़स बंधाया।
जबकि देवरी थाना क्षेत्र के राजपुरा में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक मजीद अंसारी का 25 वर्षीय पुत्र तेजामुल अंसारी था। बताया गया कि तेजामुल तालाब से मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान मूसलाधार बारिश के साथ वज्रपात हुई। जिसके चपेट में वह आगया।
इधर तीनों ही मृतकों के परिजनों का घटना के बाद से रो-रो कर बुरा हाल है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें