अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई 30 वर्षीय महिला की हुई मौत, घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की
डुमरी/गिरिडीह : निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-2 शितलनाला के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। जिंसमे की स्थिति काफी गम्भीर थी। घटना की सूचना मिलने पर निमियाघाट थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच सभी घायलों को तत्काल इलाज़ हेतु रेफरल अस्पताल डुमरी भेजा। जहां चिकित्सकों ने 30 वर्षीय महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों घायल व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया।
मृतका की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के सिमराडीह निवासी बद्री भुइयां की 30 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी के रूप में किया गया। बताया गया कि महिला अपने घर सिमराडीह से अपने ससुर के साथ तोपचाची जा रही थी। इसी दौरान शीतलनाला पुल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। वहीं मृतका के परिजन व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। निमियाघाट थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें